Asian Para Games 2026 Highlights: पैरा एशियाई खेलों में पदकों की बरसात, निषाद ने दो गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
Asian Para Games Highlights: पैरा एशियाई खेलों में दो दिन समाप्त हो चुके हैं। भारत ने अब तक 35 पदक ...और पढ़ें

शीतल देवी ने बनाया रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स में दमदार खेल दिखाने के बाद भारत ने पैरा एशियाई खेलों के दो दिनों में शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय दल ने अब तक कुल 35 मेडल पक्के कर लिए हैं। भारत के निषाद कुमार ने दो गोल्ड मेडल जीते हैं। उन्होंने पहले दिन भी लॉन्ग जंप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। दूसरे दिन भी उन्होंने उसी कारनामे को दोहराया। वे पैरा एशियन गेम्स में दो गोल्ड जीतने वाले तीसरे एथलीट बने हैं।
