Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • शारदीय नवरात्रि
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • other-sports
LIVE BLOG

Asian Para Games 2026 Highlights: पैरा एशियाई खेलों में पदकों की बरसात, निषाद ने दो गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

Asian Para Games Highlights: पैरा एशियाई खेलों में दो दिन समाप्त हो चुके हैं। भारत ने अब तक 35 पदक अपने नाम कर लिए हैं। दूसरा दिन भारतीय दल के लिए शानदार रहा।  

By Abhishek Upadhyay Tue, 20 Oct 2026 07:03 PM (IST)
शीतल देवी ने बनाया रिकॉर्ड

शीतल देवी ने बनाया रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स में दमदार खेल दिखाने के बाद भारत ने पैरा एशियाई खेलों के दो दिनों में शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय दल ने अब तक कुल 35 मेडल पक्के कर लिए हैं। भारत के निषाद कुमार ने दो गोल्ड मेडल जीते हैं। उन्होंने पहले दिन भी लॉन्ग जंप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। दूसरे दिन भी उन्होंने उसी कारनामे को दोहराया। वे पैरा एशियन गेम्स में दो गोल्ड जीतने वाले तीसरे एथलीट बने हैं। 

20 Oct 20266:59:48 PM

Asian Para Games Updates: भारत के लिए शानदार दिन

पैरा एशियाई खेलों 2026 के दूसरे दिन भारत के सभी इवेंट समाप्त हो चुके हैं। भारतीय दल के लिए ये शानदार दिन रहा, जहां भारत ने 24 पदक अपने नाम कर लिए हैं। भारत के अब कुल 35 पदक हो चुके हैं। निषाद कुमार ने कमाल किया और उन्होंने लॉन्ग जंप में दूसरा गोल्ड मेडल जीता। पहले दिन भी उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

20 Oct 20265:56:42 PM

Asian Para Games Updates: होकाटो होतोझे सेमा ने जीता ब्रॉन्ज

भारत के होकाटो होतोझे सेमा ने पुरुषों के एफ56/57 के शॉट पुट वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। उन्होंने 14.65 मीटर का थ्रो फेंका था। इसी के साथ उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया। 

20 Oct 20265:35:34 PM

Asian Para Games Live: निषाद कुमार की स्वर्णिम कूद

भारत के निषाद कुमार ने भारत को नौवां गोल्ड मेडल दिलाया है। उन्होंने टी47 वर्ग के फाइनल में 2.04 मीटर की कूद लगाई और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। इसी के साथ उन्होंने पैरा एशियाई खेलों में नया रिकॉर्ड बनाया है। 

20 Oct 20265:32:56 PM

Asian Para Games Live: देवेंद्र कुमार ने जीता गोल्ड

एशियाई पैरा खेलों में भारत के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया है। देवेंद्र कुमार ने डिस्कस थ्रो में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है। उन्होंने 49.71 मीटर का बेस्ट थ्रो किया, जिससे वे शीर्ष स्थान पर रहे। उनके अलावा भारत के ही राकेश ने 49.35 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। प्रदीप कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। 

20 Oct 20264:56:32 PM

Asian Para Games Updates: अशोक कुमार ने जीता सिल्वर मेडल

भारत के अशोक कुमार ने सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पावरलिफ्टिंग में ये पदक जीता है। अशोक ने 192 किग्रा का वजन उठाया और इसी के साथ वे दूसरे स्थान पर रहे। पिछले संस्करण में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था लेकिन इस बार पदक का रंग उन्होंने बदल दिया है।

20 Oct 20264:15:31 PM

Asian Para Games Live: प्रणव सूरमा ने दिलाया गोल्ड

डिस्कस थ्रो के एफ51 वर्ग में भारत के प्रणव सूरमा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। प्रणव ने 932 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। उनके अलावा इसी इवेंट में राम रतन सिंह ने 809 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और सिल्वर मेडल अपने नाम किया। 

20 Oct 20264:01:17 PM

Asian Para Games Live: सिमरन शर्मा ने जीता गोल्ड

भारत की सिमरन शर्मा ने महिलाओं की टी12 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने 24.80 सेकंड में दौड़ को पूरा किया और भारत के खाते में एक और स्वर्ण पदक जोड़ दिया। इसी इवेंट में पैरा एशियन गेम्स में डेब्यू करने वाली तेजलबेन दमोर में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। 

20 Oct 20263:29:27 PM

Asian Para Games Updates: सुचित्रा परिदा ने बनाया रिकॉर्ड

महिला एफ56 वर्ग में भाला फेंक खिलाड़ी सुचित्रा परिदा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने तीसरे प्रयास में 19.09 मीटर का थ्रो फेंका है। हालांकि, वे अब तक इस इवेंट में सबसे आगे नहीं हैं। चीन की लाई शियाओजुआन ने 26.81 मीटर का थ्रो फेंका है। इसी के साथ उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बना लिया है।

20 Oct 20262:25:34 PM

Asian Para Games Updates: झंडू कुमार 5वें स्थान पर रहे

पुरुषों की 72 किलोग्राम पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में झंडू कुमार 5वें स्थान पर रहे। उनसे मेडल की उम्मीदें थीं जो पूरी नहीं हो सकीं। 

20 Oct 20261:56:33 PM

Asian Para Games Live: हिमांशु नंडल ने ब्रॉन्ज पर किया कब्जा

22 वर्षीय तैराक हिमांशु नंडल ने फ्रीस्टाइल 400 मीटर एस11 तैराकी स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। हिमांशु जापान के तोमिता और चीन के चुआनझेन के बाद तीसरे स्थान पर रहे। 

20 Oct 20261:52:09 PM

Asian Para Games 2026: रवि को मिली निराशा

स्विमिंग में पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 रेस में रवि बुडिगिना कमाल नहीं कर सके। उन्होंने कल पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 में वे 5:41.70 सेकंड के समय के साथ छठे स्थान पर रहे।

20 Oct 202612:40:10 PM

Asian Para Games Live: शीतल देवी और पायल नाग ने फाइनल में बनाई जगह

भारत की महिला पैरा आर्चर शीतल देवी और पायल नाग बिना किसी परेशानी के कंपाउंड आर्चरी के फाइनल में पहुंच गई हैं। भारत ने थाईलैंड को 151-135 से हराया। अब फाइनल में उनका मुकाबला चीन से होगा जिसने एक बेहद रोमांचक मुकाबले में चीनी ताइपे को 144-141 से हराया।

20 Oct 202611:53:18 AM

Asian Para Games: स्वाति चौधरी फाइनल में, पक्का किया मेडल

इन खेलों में अपना डेब्यू कर रहीं पैरा आर्चर स्वाति ने महिलाओं के डब्ल्यू1 सेमीफाइनल में साउथ कोरिया की यूनही ली को 6-2 से हराकर भारत के लिए कम से कम एक सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। फाइनल में उनका मुकाबला चीन की मेंगकान से होगा।

20 Oct 202611:27:59 AM

Asian Para Games 2026: सृष्टि अरोड़ा ने डेब्यू में जीता मेडल

भारत को पैरा शूटिंग में एक और मेडल मिला है। पहली बार इन खेलों में हिस्सा ले रहीं सृष्टि अरोड़ा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 में 214.7 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता है। 

20 Oct 202610:53:40 AM

Asian Para Games: पुरुष टेबल टेनिस में मिला ब्रॉन्ज

पैरा टेबल टेनिस में आज भारत के लिए शानदार दिन चल रहा है। महिलाओं ने ब्रॉन्ज मेडल की झड़ी लगाई तो वहीं पुरुष वर्ग में जेहान डोराब मदन ने सिंगल्स क्लास-1 इवेंट में ब्रॉन्ज अपने नाम कर लिया है। राउंड-रॉबिन चरण में उनका रिकॉर्ड एक जीत और तीन हार का रहा, जिससे वे चौथे स्थान पर रहे। यह ऐतिहासिक जीत इन खेलों में पुरुषों की एकल टेबल टेनिस में भारत का पहला और एकमात्र पदक है।

20 Oct 202610:25:03 AM

Asian Para Games Live Updates: अशोक ने पावरलिफ्टिंग में जीता सिल्वर 

पैरा पावरलिफ्टर अशोक कुमार मलिक काफी करीब से आकर गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए। उनको सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। उन्होंने पुरुषों के 65 किलोग्राम भारवर्ग में ये पदक जीता है। 

20 Oct 20269:40:36 AM

Asian Para Games Live 2026: मनीष ने जीता सिल्वर

मनीष नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है।

20 Oct 20268:49:11 AM

Asian Para Games Updates: रेणुका सालावे हारकर बाहर

जूडो में भारत की रेणुका सालावे महिलाओं के जे1 70 किलोग्राम भारवर्ग में हारक बाहर हो गईं। उन्हें जापान की अत्सुमी निशिमुरा ने मात्र 58 सेकंड में इप्पोन से हरा दिया।

20 Oct 20268:47:07 AM

Asian Para Games Live 2026: मनीषा और प्रमोद ने बनाई मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में जगह

पैरा-बैडमिंटन में मनीषा रामदास और प्रमोद भगत की भारतीय जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स एसएल3-एसयू5 क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के सिरिपोंग टीमारोम और चनिदा श्रीनावकुल को 21-15, 21-14 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

20 Oct 20268:45:31 AM

Asian Para Games Updates: आर्चर हरविंदर सिंह क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

भारतीय पैरा तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पुरुषों के रिकर्व राउंड ऑफ 16 में चीनी ताइपे के ली बिंग-यू को 6-0 से हरा दिया। उन्होंने पूरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। अलग-अलग सेटों में 27, 27 और 25 अंक हासिल करते हुए उन्होंने एक आसान जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में  जगह बनाई। 

20 Oct 20268:38:33 AM

Asian Para Games: सुजीत मंडलमकुनाथ 100 मीटर के फाइनल में पहुंचे 


सुजीत मंडलमकुनाथ ने पुरुशों की 100 मीटर टी13 की हीट 2 में 11.75 सेकंड का समय निकालकर पांचवां स्थान हासिल किया और फाइनल में  जगह पक्की कर ली।

20 Oct 20268:36:26 AM

दीप्ति ने जीता गोल्ड तो टेबल टेनिस में हुई मेडल की बौछार, भारत ने की दिन की शानदार शुरुआत 

20 Oct 20268:35:24 AM

Asian Para Games 2026: प्राची पांडे ने दिलाया एक और ब्रॉन्ज 

पैरा टेबल टेनिस में भारत को एक और खुशखबरी मिली है। प्राची पांडे ने महिला सिंगल्स क्लास 6 पैरा टेबल टेनिस इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। सेमीफाइनल में उन्हें इराक की अल-दयेनी नजला से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। इराकी खिलाड़ी ने यह मुकाबला 11-9, 11-2, 11-8 से जीता।

20 Oct 20268:33:16 AM

Asian Para Games Live: टेबल टेनिस में आया एक और ब्रॉन्ज

पैरा टेबल टेनिस में भारत को एक और ब्रॉन्ज मेडल मिला है। रवि बेबी सहाना ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। सेमीफाइनल में उन्हें चीन की माओ जिंगडियन से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी 8-11, 2-11, 4-11 से हार गईं, लेकिन अंतिम चार में पहुंचने की बदौलत उन्होंने अपने लिए एक मेडल पक्का कर लिया। 

20 Oct 20268:30:51 AM

Asian Para Games 2026: सोनलबेन पटेल को टेबल टेनिस में मिला ब्रॉन्ज


पैरा टेबल टेनिस में भारत को झोली में एक और मेडल आया है। सोनलबेन पटेल ने महिला सिंगल्स क्लास 3 में जीता ब्रॉन्ज जीता है। फाइनल में सोनलबेन को साउथ कोरिया की यूं जियु के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। कोरियाई खिलाड़ी ने 11-7, 11-5 और 11-6 से जीत दर्ज की। 

20 Oct 20268:27:28 AM

Asian Para Games Updates: भारत ने जेवलिन थ्रो में जीते दो मेडल 

पुरुषों की जेवलिन एफ53/एफ54 फाइनल भारत की झोली में दो मेडल आए हैं। प्रदीप कुमार और आयुष वर्मा ने एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है। प्रदीप ने एफ54 कैटेगरी में 27.45 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, आयुष ने एफ53 कैटेगरी में 17.88 मीटर के थ्रो के साथ तीसरा स्थान हासिल करते हुए ब्रॉन्ज अपने नाम किया। ईरान के इरफान बोंदोरी 30.24 मीटर के साथ ओवरऑल स्टैंडिंग में पहले नंबर पर रहे। 

20 Oct 20268:21:23 AM

Para Games Updates: दीप्ति जीवनजी ने जीता गोल्ड

दीप्ति जीवनजी ने भारत को एक और गोल्ड मेडल दिलाया है। भारतीय धाविका ने महिलाओं की 400 मीटर T20 फाइनल दौड़ 56.36 सेकंड में पूरी की। जापान की नीना कानो ने 58.92 सेकंड का समय लेकर सिल्वर अपने नाम किया।  दीप्ति ने हीट्स में ही 57.57 सेकंड का समय निकालकर एशियाई पैरा खेलों का नया रिकॉर्ड बना दिया था, लेकिन जब सबसे ज्यादा जरूरत थी तब उन्होंने और बेहतर प्रदर्शन करते हुए सोने का तमगा अपने नाम किया। 

20 Oct 20268:18:08 AM

Para Asian Games live: भाविना पटेल ने पक्का किया ब्रॉन्ज

भारत की भाविना पटेल ने महिला सिंगल्स क्लास 4-5 पैरा टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया है। सेमीफाइनल में उन्हें चीन की झांग बियान से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी 7-11, 5-11, 7-11 से हार गईं, जिससे उनके फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें तो खत्म हो गईं, लेकिन उन्होंने पोडियम पर अपनी जगह पक्की कर ली।

20 Oct 20268:16:39 AM

Asian Para Games Live: शीतल देवी ने एक और रिकॉर्ड तोड़ा

शीतल देवी ने महिलाओं के कंपाउंड क्वालिफिकेशन राउंड में 720 में से 704 अंक बनाकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने के एक दिन बाद प्री-क्वार्टर फाइनल में 149 अंक हासिल कर हांगकांग की चान युएन वाह को हरा दिया। उनका यह स्कोर एलिमिनेशन राउंड के पिछले विश्व रिकॉर्ड (148 अंक) से बेहतर है जो सात साल तक जेसिका स्ट्रेटन के नाम था। इसी के साथ वह क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। 

19 Oct 20265:36:11 PM

Asian Para Games 2026: भारत ने पहले दिन जीते 11 मेडल

पैरा एशियन गेम्स 2026 के पहले दिन भारत का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। भारतीय दल ने कुल 11 मेडल अपने नाम किया। इसमें चार गोल्ड, पांच सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत के लिए पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। 

19 Oct 20264:47:04 PM

Asian Para Games 2026: रिंकू ने जैवलिन में जीता गोल्ड

भारत के रिंकू सिंह ने जैवलिन F46 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने 65.11 मीटर का थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। उनके अलावा अजीत सिंह दूसरे स्थान पर रहे, जिन्होंने 65.02 मीटर का थ्रो फेंका।

19 Oct 20264:20:41 PM

Asian Para Games 2026: पैरा तैराक रवि ने जीता सिल्वर

भारत के उभरते हुए पैरा तैराक रवि बुदिगिना ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। 

19 Oct 20263:09:15 PM

Asian Para Games: निषाद कुमार ने जीता गोल्ड

निषाद कुमार ने पुरुषों की टी47 लॉन्ग जंप इवेंट में भारत की झोली में गोल्ड मेडल डाला है। उन्होंने अपनी 7.11 मीटर की वेस्ट जंप के साथ ये मेडल जीता। 

19 Oct 20263:03:48 PM

Asian Para Games Live: टेबल टेनिस में एक और मेडल पक्का


पैरा टेबल टेनिस में भारत के लिए एक और मेडल पक्का हो गया है। प्राची पांडे ने एशियाई पैरा खेलों में मेडल पक्का कर दिया है। उन्होंने क्लास 6 प्रतियोगिता में थाईलैंड की कानोकपोर्न फाथुमचाई को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है।

19 Oct 20262:53:25 PM

Asian Para Games 2026 Live: भाविना पटेल ने पक्का किया मेडल

पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने महिलाओं के सिंगल्स क्लास 4-5 के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए कम से कम एक मेडल पक्का कर लिया है। उन्होंने पहला सेट हारने के बाद वापसी करते हुए चीन की मियाओ झांग को 3-1 से हराया। उन्होंने 8-11, 11-6, 11-1, 11-6 के अंतर से जीत दर्ज की।

19 Oct 20262:42:49 PM

Asian Para Games Live Updates: कोकिला ने जूडो में जीता सिल्वर 


महिलाओं के जे2-52 किलोग्राम जूडो फाइनल में भारत की कोकिला को किर्गिस्तान की आइबिके उलानबेक किजी से हार का सामना करना पड़ा जिसके चलते कोकिला को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। कोकिला ने नागोया से लौटते समय अपने पिछले प्रदर्शन में सुधार किया है। उन्होंने हांगझोऊ गेम्स में 48 किलोग्राम भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इस बार वह अपने मेडल का रंग बदलने में सफल रही हैं।

19 Oct 20262:13:02 PM

Asian Para Games Live: जसप्रीत कौर पावरलिफ्टिंग में मेडल से चूकीं

भारत की पैरा पावरलिफ्टर जसप्रीत कौर महिलाओं के 45 किलोग्राम भारवर्ग इवेंट के फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं। वह अपने तीसरे और आखिरी प्रयास में 102 किलोग्राम का वजन नहीं उठा पाईं। 

19 Oct 20261:10:59 PM

Asian Para Games: कपिल को मिला ब्रॉन्ज

कपिल परमान ने जूडो में जे1 -70 किलोग्राम भारवर्ग में इंडोनेशिया के राफली एहनाफ सिद्दकी को मात देकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। 

19 Oct 202612:25:57 PM

Asian Para Games: पैरा बैडमिंटन में नितेश-तुलसिमथी ने मेडल किया पक्का


पैरा बैडमिंटन में भारत के नितेश कुमार और तुलसिमथी मुरुगेसन ने मिक्स्ड डबल्स एसएल3-एसूय5 के सेमीफाइनल में जगह बनाकर कम से कम एक मेडल पक्का कर लिया है। अपने पहले मैच में वॉकओवर मिलने के बाद भारतीय जोड़ी ने चीन के चेन पेंगफेई और हुआंग जिक्सुआन को सीधे गेमों में 21-4, 21-18 से हराकर ग्रुप बी में टॉप स्थान हासिल किया।

सिंगल्स इवेंट्स में भी भारत को खुशी मिली है। पेरिस पैरालंपिक चैंपियन नितेश ने मेन्स सिंगल्स एसएल3 में साउथ कोरिया के जू डोंगजे को 21-13, 21-15 सेहरा दिया। वहीं रुथिक रघुपति ने मेन्स सिंगल्स एसयू5 के ग्रुप स्टेज में थाईलैंड के सोमसिरी प्रिचा को 21-12, 21-12 से पटखनी दी।

19 Oct 202611:17:02 AM

Asian Para Games Live: मोना का गोल्ड पर कब्जा, अवनि के हिस्से आया सिल्वर

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 फाइनल में मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा दोनों ने भारत की झोली में मेडल डाले। मोना ने जहां गोल्ड अपने नाम किया तो वहीं अवनि ने सिल्वर पर कब्जा जमाया। दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मोना ने अपना संयम बनाए रखा और 250.0 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि अवनि 249.6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। 

19 Oct 202611:00:39 AM

Asian Para Games Updates: कपिल ब्रॉन्ज की रेस में 

जूडो में पुरुषों के इवेंट में भारत को निराशा हाथ लगी। कपिल परमार को जे1 -70kg सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के जुनैदी से 0-1 के स्कोर से हार का सामना करना पड़ा। कपिल के पास अब भी मेडल जीतने का एक और मौका है। वह ब्रॉन्ज मेडल के लिए होने वाले मुकाबले में इंडोनेशिया के अहनाफ राफली सिद्दकी के खिलाफ उतरेंगे।

19 Oct 202610:31:02 AM

Asian Para Games 2026: पैरा टेबल टेनिस में सोनलबेन पटेल की जीत, एकता को मिली हार


महिला पैरा टेबल टेनिस में भारत की सोनलबेन पटेल ने चीनी ताइपे की चाओ पेई हसी को सीधे गेमों में क्लास 3 के मुकाबले में एकतरफा अंदाज में 11-2, 11-5, 11-4 से हरा दिया। उन्होंने यह मुकाबला सिर्फ 15 मिनट में अपने नाम किया।

वहीं, महिला सिंगल्स क्लास 1 ग्रुप ए के मुकाबले में एकता भ्यान को साउथ कोरिया की किम यून ही के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। किम ने 16 मिनट में 11-4, 13-11, 11-4 से जीत दर्ज की।

19 Oct 202610:00:06 AM

Asian Para Games Live: स्वरूप मेडल से चूके

पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 फाइनल में भारत के स्वरूप उन्हाल्कर बेहद करीब आकर मेडल जीतने से चूक गए। उन्हें चौथे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। कजाकिस्तान के येर्किन गब्बासोव ने गोल्ड मेडल जीता। साउथ कोरिया के जुनहो पार्क और जांगहो ली ने क्रमशः सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।

19 Oct 20269:48:36 AM

Asian Para Games live: स्वाति चौधरी ने आर्चरी में बनाया रिकॉर्ड

स्वाति चौधरी ने महिलाओं के डब्ल्यू1 आर्चरी इवेंट में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने रैंकिंग राउंड में 648 अंक हासिल करते हुए एक नया एशियन पैरा गेम्स रिकॉर्ड बना दिया है। छह खिलाड़ियों में वह पहले स्थान पर रहीं। अब स्वाति नॉकआउट राउंड में भी इसी फॉर्म को बरकरार रखने की कोशिश करेंगी ताकि मेडल की रेस में बनी रह सकें। 

19 Oct 20269:45:53 AM

Asian Para Games: कोकिला ने पक्का किया मेडल

भारत की कोकिला ने महिलाओं के जे2 -52kg जूडो सेमीफाइनल में बड़ा उलटफेर करते हुए मौजूदा विश्व चैंपियन चीन की यी लियू को हरा दिया और गोल्ड मेडल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ कोकिला ने भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर दिया है। फाइनल में कोकिला का मुकाबला किर्गिस्तान की आइबिके उलानबेक किजी से होगा। 

19 Oct 20269:23:40 AM

Asian Para Games 2026: बैडमिंटन में कृष्णा नागर को मिली हार 

बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स एसएच6 ग्रुप स्टेज में कृष्णा नागर को अपनी पहली हार झेलनी पड़ी है। चीन के लिन नैली के खिलाफ कड़े मुकाबले में उन्हें 15-21, 21-6,19-21 से हार का सामना करना पड़ा। 

19 Oct 20268:42:48 AM

Asian Para Games live Updates: निशानेबाजी में राकेश निदागुंडी और स्वरूप फाइनल में पहुंचे

पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में भारत के दो खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे। राकेश निदागुंडी और स्वरूप उन्हाल्कर ने क्वालिफिकेशन राउंड के बाद फाइनल में जगह बना ली है। राकेश 619.3 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहे। वहीं, स्वरूप 617.4 अंकों के साथ आठवें स्थान पर रहे।

19 Oct 20268:29:26 AM

Asian Para Games Live: रिकर्व आर्चरी में हरविंदर पांचवें, सुंडी सातवें स्थान पर

भारत के हरविंदर सिंह और विजय सुंडी पुरुषों के पैरा रिकर्व रैंकिंग राउंड में क्रमशः पांचवें और सातवें स्थान पर रहे। दोनों के बीच केवल एक अंक का अंतर रहा। हरविंदर ने 631 अंक हासिल किए, जबकि सुंडी 630 अंकों के साथ रहे। दोनों भारतीय अब पुरुषों के पैरा रिकर्व राउंड ऑफ 16 में हिस्सा लेंगे। 

19 Oct 20268:22:09 AM

Asian Para Games: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों को मिली जीत 

पैरा बैडमिंटन में भारत ने शानदार शुरुआत की। शिवराजन सोलाईमलाई और नितेश कुमार-तुलसिमथी मुरुगेसन की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ने अपने-अपने ग्रुप मैचों में सीधे गेमों में जीत दर्ज की। पुरुष सिंगल्स एसएच6 में शिवराजन ने ब्रुनेई के फाईक जाली को 21-8, 21-11 से हराया। चीन के चेन पेंगफेई और हुआंग जिक्सुआन के खिलाफ नितेश और तुलसिमथी 21-4, 21-18 से जीतकर मैच अपने नाम किया। 

19 Oct 20268:17:51 AM

Asian Para Games Updates: निशानेबाजी में अवनि और मोना का कमाल 

भारत की मोना अग्रवाल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 क्वालिफिकेशन में 629.1 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल  किया है। वहीं, दो बार की पैरालंपिक चैंपियन अवनि लेखरा 626.4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। अवनि ने चार सीरीज के बाद 322.8 अंकों के साथ चौथे नंबर पर थीं, लेकिन सभी छह सीरीज खत्म होने तक वह दूसरे स्थान पर पहुंच गईं।

19 Oct 20268:14:23 AM

Asian Para Games Live: शीतल देवी ने बनाया रिकॉर्ड 

भारत की पैरा-आर्चर स्टार शीतल देवी ने महिलाओं के कंपाउंड क्वालिफिकेशन राउंड में विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए 720 में से 704 अंक हासिल किए और एक नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 698 अंकों के पिछले एशियाई रिकॉर्ड को 6 अंक से पीछे छोड़ दिया। 

19 Oct 20268:12:16 AM

Asian Para Games 2026: आज का कार्यक्रम- 2

तैराकी

सुबह 07:32 बजे: पुरुष 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले एसएम-9 हीट्स में स्वातिक पाटिलब्लाइंड

फुटबॉल

सुबह 09:00 बजे: पुरुषों के शुरुआती राउंड में भारत बनाम थाईलैंड

पैरा आर्चरी

सुबह 09:15 बजे: पुरुषों के कंपाउंड इंडिविजुअल, डबल्स और मिक्स्ड रैंकिंग राउंड में श्याम सुंदर स्वामी और टोमन कुमार

सुबह 09:15 बजे: पुरुषों के डब्ल्यू-1 इंडिविजुअल और मिक्स्ड रैंकिंग राउंड में अमोल विनायक ब्रीड और आदिल अंसारी

पैरा एथलेटिक्स

सुबह 11:35 बजे: महिलाओं के जैवलिन थ्रो एफ55/एफ56 में सुचित्रा परिदा योग्यता

19 Oct 20268:11:26 AM

Asian Para Games Live: आज का कार्यक्रम

पैरा बैडमिंटन

सुबह 05:30 बजे: मिक्स्ड डबल्स एसएल-3-एसयू-5 ग्रुप बी में नितेश कुमार-थुलसिमथी मुरुगेसन बनाम चीन के चेन पेंगफेई- हुआंग जिक्सुआन

सुबह 05:35 बजे: मिक्स्ड डबल्स एसएल-3-एसयू-5 ग्रुप सी में रुथिक रघुपति-मानसी जोशी बनाम फिलीपींस के खियान अर्बानो-कैथलीन पेड्रोसा

सुबह 06:00 बजे: पुरुषों के सिंगल्स डब्ल्यूएच-1 ग्रुप ए में प्रेम कुमार आले बनाम मलेशिया के मुहम्मद बिन रामली

सुबह 06:15 बजे: पुरुषों के सिंगल्स एसएच-6 ग्रुप बी में सुदर्शन मुथुसामी बनाम इंडोनेशिया के दिमास त्रि अजी

सुबह 06:20 बजे: पुरुषों के सिंगल्स एसएच-6 ग्रुप सी में कृष्णा नागर बनाम चीन के लिन नैलीपैरा निशानेबाज

सुबह 06:30 बजे: पुरुषों के आर-1 10मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एचएच-1 क्वालिफिकेशन में स्वरूप उन्हाल्कर, राकेश निदागुंडी, आनंदा कृष्णन

सुबह 06:30 बजे: महिलाओं के आर-2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच-1 क्वालिफिकेशन में अवनी लखेरा, मोना अग्रवाल

पैरा टेबल टेनिस

सुबह 06:35 बजे: महिलाओं के सिंगल्स, क्लास-9 ग्रुप-बी में बेबी सहाना रवि बनाम कजाकिस्तान की अल्तिनाय येरझांकीजी

सुबह 06:35 बजे: महिलाओं के सिंगल्स, क्लास-3 ग्रुप बी में सोनलबेन पटेल बनाम चीनी ताइपे की चाओ पेई-हसीबोच्चिया

सुबह 07:05 बजे: महिला व्यक्तिगत बीसी-3 पूल ए में अंजलि देवी बनाम दक्षिण कोरिया की चोई ये जिन

सुबह 07:05 बजे: पुरुष व्यक्तिगत बीसी-3 पूल ए में सचिन चमारिया बनाम जापान के काजुकी ताकाहाशीपैरा

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us