Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Wimbledon 2024: रोमांचक मुकाबले में कार्लोस अलकराज ने नोवाक जोकोविच को दी मात, दूसरी बार जीता विंबलडन का खिताब

    Updated: Sun, 14 Jul 2024 09:33 PM (GMT+05:30)

    Wimbledon 2024 mens singles final विंबलडन 2024 मेंस सिंगल्स फाइनल में स्‍पेन के 21 वर्षीय कार्लोस अलकराज ने सर्बिया के 37 वर्षीय नोवाक जोकोविच को मात ...और पढ़ें

    कार्लोस अलकराज ने दूसरी बार जीता खिताब। इमेज- Wimbledon
    कार्लोस अलकराज ने दूसरी बार जीता खिताब। इमेज- Wimbledon

    HighLights

    1. अलकराज ने जोकोविच को 6-2, 6-2, 7-6 (7-4) से मात दी
    2. विंबलडन में कार्लोस अलकराज का यह दूसरा खिताब
    3. 2023 विंबलडन फाइनल में अलकराज ने जोकोविच को हराया था

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विंबलडन 2024 मेंस सिंगल्स फाइनल में स्‍पेन के 21 वर्षीय कार्लोस अलकराज ने सर्बिया के 37 वर्षीय नोवाक जोकोविच को मात दी। लंदन के सेंटर कोर्ट में 2 घंटे और 27 मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले में कार्लोस अलकराज ने नोवाक जोकोविच को 6-2, 6-2, 7-6 (7-4) से मात दी। यह विंबलडन में कार्लोस अलकराज का दूसरा खिताब है।

    इन्हीं दोनों के बीच वर्ष 2023 का विंबलडन फाइनल खेला गया था और उसमें भी बाजी अलकराज के नाम रही थी। इसके साथ ही 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन जोकोविक इतिहास रचने से चूक गए। अब वह खिताब अपने नाम करते तो विंबलडन इतिहास में ऐसा करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाते।

    रोमांचक रहा पहला सेट 

    पिछले साल अलकराज ने करीब 5 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद जोकोविच को मात दी थी। हालांकि, इस बार मुकाबला काफी हद तक उनके पक्ष में रहा। उन्‍होंने पहले 2 सेट तो आसानी से अपने नाम किए। तीसरा सेट जीतने के लिए उन्‍हें काफी मशक्‍कत करनी पड़ी।

    इस जीत के साथ ही वह लगातार विंबलडन खिताब जीतने वाले पहले स्पेनिश खिलाड़ी बन गए हैं। पहला सेट काफी रोमांचक रहा और अलकराज को गेम जीतने और सेट में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करने में 14 मिनट लगे। जोकोविच हार मानने को तैयार नहीं थे, लेकिन अलकराज सेट को 41 मिनट में समाप्त कर दिया।

    खबरें और भी

    तीसरे सेट में जोकोवच ने की शानदार वापसी 

    दूसरा सेट भी पहले जैसा ही रहा। अलकराज ने जोकोविच पर शिकंजा कसना जारी रखा। कार्लोस अलकराज ने 2 सेटों में 4 बार जोकोविच की सर्विस तोड़ी। इस बार भी कार्लोस अलकराज ने 6-2 से ही सेट पर कब्‍जा जमाया। तीसरे सेट में जोकोवच ने शानदार वापसी की।

    एक समय स्‍पेन के खिलाड़ी 5-4 से आगे चल रहे थे और जीत से केवल 1 पॉइंट दूर थे, लेकिन तभी सर्बिया के दिग्‍गज ने मुकाबले को 5-5 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद स्कोर 6-6 हुआ और फिर टाई-ब्रेक से रिजल्‍ट निकला। टाई-ब्रेक में अलकराज ने 7-4 से जीत दर्ज की।

    ये भी पढ़ें: Wimbledon 2024: विंबलडन की नई क्वीन बनीं बारबोरा क्रेजिसिकोवा, जीत के बाद किया चौंकाने वाला खुलासा

    ग्रैंड स्लैम फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराने वाले खिलाड़ी

    राफेल नडाल: 5 बार

    एंडी मरे: 2 बार

    स्टेन वावरिंका: 2 बार

    कार्लोस अलकराज: 2 बार

    रोजर फेडरर: 1 बार

    डेनियल मेदवेदेव: 1 बार

    नोवाक जोकोविक (सर्बिया)

    आयु : 37 वर्ष

    ग्रैंडस्लैम खिताब : 24

    ग्रैंड स्लैम खिताब

    ऑस्ट्रेलियन ओपन : 10 (2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019, 2020, 2021, 2023)

    फ्रेंच ओपन : 3 (2016, 2021, 2023)

    विंबलडन : 7 (2011, 2014, 2015, 2018, 2019, 2021, 2022)

    यूएस ओपन : 4 (2011, 2015, 2018, 2023)

    कार्लोस अलकराज (स्पेन)

    आयु : 21 वर्ष

    ग्रैंड स्लैम खिताब : 4

    ग्रैंड स्लैम खिताब

    फ्रेंच ओपन : 1 (2024)

    विंबडलन : 2 (2023, 2024)

    यूएस ओपन : 1 (2022)

    ये भी पढ़ें: Wimbledon 2024 Prize Money: टी20 वर्ल्‍ड कप जीतने पर पूरी भारतीय टीम को नहीं मिले इतने पैसे, कार्लोस को विंबलडन जीतने पर जितने मिलेंगे