Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हरियाणा के लाल ने किया कमाल, गर्व से चौड़ा हुआ पिता का सीना, नीरज की ऐतिहासिक जीत पर जश्न में डूबा पूरा पानीपत

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 01:50 AM (IST)

    नीरज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले एथलीट बन गए हैं। नीरज की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न उनके गांव पानीपत में जमकर मना ...और पढ़ें

    Neeraj Chopra के गोल्ड मेडल जीतने पर उनके गांव पर जमकर जश्न शुरू हो गया है।
    Neeraj Chopra के गोल्ड मेडल जीतने पर उनके गांव पर जमकर जश्न शुरू हो गया है।

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। नीरज चोपड़ा ने पूरे देश को झूमने का एक और सुनहरा अवसर प्रदान किया है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। नीरज यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के पहले एथलीट भी बन गए हैं। फाइनल मुकाबले में नीरज ने 88.17 मीटर का थ्रो फेंकते हुए इतिहास रचा। नीरज की ऐतिहासिक जीत के बाद उनके गांव पानीपत में जमकर जश्न शुरू हो गया है।

    नीरज ने रचा इतिहास

    नीरज चोपड़ा के लिए फाइनल मुकाबले की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनका प्रयास फाउल रहा। हालांकि, इसके बाद दूसरे प्रयस में हरियाणा के लाल ने अपना कमाल दिखाते हुए जैवलिन को 88.17 मीटर दूर फेंका और नंबर वन की पोजीशन हासिल कर ली। तीसरे प्रयास में नीरज ने 86.33 मीटर दूर थ्रो फेंका, तो चौथे अटेम्पट में भारतीय एथलीट ने भाला को 84.64 मीटर दूर थ्रो किया। हालांकि, नीरज के हाथ से छूटा उनका दूसरा थ्रो ही भारत के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ और वह गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाने में सफल रहे।

    पानीपत में शुरू हुए सेलिब्रेशन

    हरियाणा के लाल की इस ऐतिहासिक जीत के बाद उनके गांव पानीपत में जमकर जश्न शुरू हो चुका है। पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है, तो गांव के लोग पूरे परिवार को मिठाईयां खिला रहे हैं। इसके साथ ही नीरज के घर में जमकर ढोल-नगाड़े भी बज रहे हैं, जिसका वीडियो भी सामने आया है। नीरज के गोल्ड मेडल जीतने पर उनके पिता ने पूरे देशवासियों को बधाई भी दी है और उनका कहना है कि वह अपने लाल के भारत लौटने के बाद जमकर सेलिब्रेशन मनाएंगे।

    पाकिस्तान से मिली कड़ी टक्कर

    नीरज चोपड़ा को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के अरशद नदीम से कड़ी टक्कर मिली। अरशद ने अपने तीसरे प्रयास में 87.82 मीटर का थ्रो फेंकते हुए एकबार को भारतीय फैन्स की सांसें अटका दी थीं, लेकिन वह नीरज के 88.17 मीटर के थ्रो को पार नहीं कर सके।

    खबरें और भी

    क्वालिफिकेशन राउंड में एक थ्रो से किया था कमाल

    वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन उम्दा रहा था। नीरज ने पहले ही प्रयास में जैवलिन को 88.77 मीटर दूर फेंकते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी। वहीं, इसी थ्रो के दम पर नीरज ने साल 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक का टिकट भी हासिल कर लिया था। पेरिस ओलंपिक में सीट बुक करने के लिए क्वालिफिकेशन मार्क 85.50 मीटर था, जिसको नीरज ने आसानी से पार कर लिया था।