Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत के लिए ऐतिहासिक बनी बुधवार की शाम, चंद्रयान-3 ने रखा चांद की सतह पर कदम, दिग्गजों ने दी ISRO को बधाई

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 07:06 PM (GMT+05:30)

    इसरो (ISR) की मेहनत रंग लाई है। देश के लिए बुधवार की शाम ऐतिहासिक है। चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर सफल लैंडिंग कर ली है। भारत चांद के साउथ पोल पर पहुं ...और पढ़ें

    चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है
    चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। इसरो (ISR) की मेहनत रंग लाई है। देश के लिए बुधवार की शाम ऐतिहासिक है। चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर सफल लैंडिंग कर ली है। भारत चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। भारत के तीसरे मून मिशन यानी चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद भारत को दुनिया के हर कोने से बधाई मिल रही है। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी इसरो को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए सलाम किया है।

    चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग

    बुधवार की सुबह से ही तमाम देशवासियों की निगाहें चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर टिकी हुई थी। हर कोई इसरो के इस मिशन के सफल होने की कामना कर रहा था। 14 जुलाई को लॉन्च हुए चंद्रयान-3 ने शाम 6 बजकर 5 मिनट पर चांद पर सफल लैंडिंग करते हुए इतिहास रचा।

    चंद्रयान-3 ने 40 दिन की यात्रा करने के बाद चांद की सतह पर कदम रखा है। चंद्रयान-3 के मिशन को सफल बनाने के लिए करीब 625 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन असफल हो गया था। हालांकि, इसके बावजूद इसरो ने हिम्मत नहीं हारी और 23 अगस्त की शाम को इतिहास कायम कर दिया। पीटी ऊषा, सानिया मिर्जा से लेकर खेल जगत के कई दिग्गज प्लेयर्स ने इसरो को देश के तिरंगे को चांद पर पहुंचाने के लिए बधाई दी है।

    खबरें और भी