Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    China Open 2026: भारतीय खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन, सिंधू के बाद लक्ष्य-आयुष भी हुए बाहर

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 12:01 AM (IST)

    भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू चीन ओपन के दूसरे दौर में चेन युफेई से हारकर बाहर हो गईं। पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी को भी दूसरे दौर ...और पढ़ें

    पीवी सिंधू-लक्ष्य सेन

    पीवी सिंधू-लक्ष्य सेन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, चांगझोउ। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू शुरुआती बढ़त का फायदा उठाने में नाकाम रही और गुरुवार को यहां दूसरे दौर के मैच में चीन की खिलाड़ी चेन युफेई से तीन गेम के कड़े मुकाबले में हारकर चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

    आयुष शेट्टी और लक्ष्य सेन भी पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर के मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। लक्ष्य को कनाडा के विक्टर लाई से सीधे गेम में 19-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि आयुष को आयरलैंड के न्हात गुयेन से तीन गेम के कड़े मुकाबले में 21-15, 13-21, 20-22 से हार मिली।

    जापान ओपन में हासिल की थी जीत

    सिंधू लगभग डेढ़ घंटे तक चले मैराथन मुकाबले में विश्व में चौथे नंबर की खिलाड़ी युफेई से 21-16, 20-22, 18-21 से हार गईं। हैदराबाद की रहने वाली 30 वर्षीय सिंधू ने पिछले सप्ताह जापान ओपन जीतकर लंबे समय से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म किया था और उन्हें इस टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी।

    यह भी पढ़ें- PV Sindhu China Open 2026: जीत से सिर्फ एक कदम दूर थीं सिंधु, 4 मैच प्वाइंट गंवाकर टूटा सपना

    यह भी पढ़ें- विराट कोहली के शब्दों ने भारत को लौटाई पुरानी पीवी सिंधू, पति ने बताई वापसी की पूरी कहानी

    खबरें और भी