Commonwealth Games 2026 Day 10 Live: साक्षी, प्रिया और अरुंधति के बाद सचिन-अंकुश ने जीता सोना, गुलवीर के खाते में ब्रॉन्ज
Commonwealth Games Live Events Updates: भारत के 10 मुक्केबाज आज फाइनल में हैं और उन सभी से देश गोल्ड मेडल की उम्मीद लगाए बैठा है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय खेलों के लिहाज से आज का दिन काफी अहम रहा।ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में आज भारत की झोली में गोल्ड मेडल की बारिश हुई। ये बारिश देश के मुक्केबाजों ने की। भारत ने शनिवार को ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 16 कुल पदक जीते।
Commonwealth Games Live: गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास
पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर गुलवीर सिंह कॉमनवेल्थ गेम्स के एक ही एडिशन में दो ट्रैक एंड फील्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने 10,000 मीटर में सिल्वर और 5000 मीटर में ब्रॉन्ज जीता।
Commonwealth Games Live: गुलवीर सिंह ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीता। रेस का अंत बहुत रोमांचक रहा; गुलवीर चौथे स्थान से तेजी से दूसरे स्थान पर पहुंचे और फिर बहुत कम अंतर से तीसरा स्थान बचाकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। लॉन्ग-डिस्टेंस रनर के नाम CWG 2026 के दो मेडल हो गए हैं। भारत के लिए यह 39वां मेडल है।
Commonwealth Games Live: नरेंद्र बेरवाल हारे
नरेंद्र बेरवाल को पुरुषों के 90+ किग्रा फाइनल में इंग्लैंड के डमार थॉमस के हाथों 0-5 से सर्वसम्मत फैसले में हार का सामना करना पड़ा। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय बॉक्सिंग टीम ने सात गोल्ड मेडल और तीन सिल्वर मेडल जीते।
Commonwealth Games Live: अंकुश पंघाल ने जीता गोल्ड
अंकुश पंघाल ने जीता गोल्ड मेडल जीत लिया है। 4-1 के स्प्लिट फैसले में जीत अंकुश पंघाल के नाम रही। भारतीय बॉक्सर ने शानदार वापसी की। वे पहला राउंड 0-5 से हार गए थे, लेकिन दूसरे और आखिरी राउंड में स्प्लिट फैसले से जीत हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। CWG 2026 में बॉक्सिंग में भारत का यह सातवां गोल्ड मेडल है।
Ankush claims the top spot on the podium, capturing the GOLD MEDAL in the Men's 80kg Final at the Commonwealth Games Glasgow 2026! 🥊⚡
— Boxing Federation (@BFI_official) August 1, 2026
A dominant 4-1 victory over England’s Dimeji Shittu! Pure power, technique, and determination on full display! 💪🔥 pic.twitter.com/RE6nNvzceN
Commonwealth Games Live: सचिन ने जीता सोना
सचिन सिवाच ने बॉक्सिंग में गोल्ड जीत लिया है। सचिन ने नामीबिया के ट्राईअगेन मॉर्निंग न्डेवेलो को 3-2 (स्प्लिट डिसीजन) से हराया। बॉक्सिंग में भारत का छठा मेडल है। फाइनल राउंड में मुकाबला कांटे का था, लेकिन तभी सचिन ने एक जबरदस्त ओवरहेड क्रॉस पंच मारा, जिससे ट्राइअगेन मॉर्निंग न्डेवेलो जमीन पर गिर पड़े। रेफरी ने खिलाड़ी के लिए काउंटिंग शुरू की और कड़े मुकाबले में यही पल निर्णायक साबित हुआ।
Commonwealth Games Live: लवलीना ने जीता सिल्वर मेडल
बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा है। वह 75kg कैटेगरी के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा वर्ल्ड मेडलिस्ट एमा-सू ग्रीनट्री से 1-4 से हार गईं।
Commonwealth Games Live: अरुंधति चौधरी ने जीता गोल्ड
अरुंधति ने भारत के लिए बॉक्सिंग में एक और गोल्ड मेडल जीता है। अरुंधति चौधरी ने महिलाओं के 70kg फाइनल में इंग्लैंड की अपनी प्रतिद्वंद्वी चैंटेल रीड को बुरी तरह हराकर गोल्ड मेडल जीता।
Commonwealth Games Live: प्रिया घांघस ने जीता सोना
साक्षी चौधरी के बाद प्रिया घांघस ने बॉक्सिंग में गोल्ड जीत लिया है। उन्होंने 60 किग्रा फाइनल में कनाडा की मैरी-बाथौल को 4-1 से हराया।
Commonwealth Games Live: साक्षी ने जीता सोना
साक्षी ने भारत के लिए बॉक्सिंग में तीसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। कुछ समय के अंतराल के बाद बॉक्सिंग में भारत के लिए शानदार शुरुआत। साक्षी चौधरी ने महिलाओं के 51 किग्रा बॉक्सिंग फाइनल में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने सर्वसम्मत फैसले से इंग्लैंड की रूबी व्हाइट को हराया।
Commonwealth Games Live: उन्नति शर्मा ने जीता ब्रॉन्ज
भारत की उन्नति शर्मा ने महिलाओं के 63 किग्रा जूडो ब्रॉन्ज मेडल मैच में दक्षिण अफ्रीका की स्काई नोस्टर को शानदार 'इप्पोन' से हराया। भारतीय जूडोका का क्या शानदार प्रदर्शन रहा। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है।
Commonwealth Games Live: साक्षी चौधरी ने पहला राउंड जीता
भारत की साक्षी चौधरी ने सर्वसम्मति से पहला राउंड अपने नाम किया। उन्होंने अपनी रेंज का बेहतरीन इस्तेमाल किया और कुछ परेशान करने वाले जैब्स से अपनी प्रतिद्वंद्वी रूबी व्हाइट को काबू में रखा। इंग्लैंड की रूबी व्हाइट ने साक्षी को फंसाने की पूरी कोशिश की, लेकिन भारतीय खिलाड़ी की शानदार बॉडी मूवमेंट और फुटवर्क के आगे नाकाम रहीं।
Commonwealth Games Live: साक्षी का बॉक्सिंग फाइनल शुरू
साक्षी चौधरी का बॉक्सिंग फाइनल शुरू हो गया है। भारत की साक्षी चौधरी रेड कॉर्नर में हैं। महिलाओं के 51kg बॉक्सिंग फाइनल में इंग्लैंड की रूबी व्हाइट के खिलाफ उन्होंने जबरदस्त जैब के साथ शुरुआत की है।
Commonwealth Games Live: बॉक्सिंग के 7 और फाइनल
- रात 9:00 बजे: साक्षी चौधरी बनाम रूबी व्हाइट (इंग्लैंड): महिलाओं का 51kg फाइनल
- रात 9:15 बजे: प्रिया घांघस बनाम मैरी-बथौल अल-अहमदियेह (कनाडा): महिलाओं का 60kg फाइनल
- रात 9:45 बजे: अरुंधति चौधरी बनाम चैंटेल रीड (इंग्लैंड): महिलाओं का 70kg फाइनल
- रात 10:15 बजे: लवलीना बोरगोहेन बनाम एम्मा सू ग्रीनट्री (ऑस्ट्रेलिया): महिलाओं का 75kg फाइनल
- रात 10:45 बजे: सचिन सिवाच बनाम ट्राईअगेन मॉर्निंग न्डेवेलो (नामीबिया): पुरुषों का 60kg फाइनल
- रात 11:15 बजे: अंकुश पांगल बनाम डिमेजी शिट्टू (इंग्लैंड): पुरुषों का 80kg फाइनल
- रात 11:45 बजे: नरेंद्र बेरवाल बनाम डमार थॉमस (इंग्लैंड): पुरुषों का 90kg फाइनल
Commonwealth Games Live: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा, मुझे बहुत खुशी है कि आज हमारे खिलाड़ियों ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में यादगार सफलता हासिल की है। मैं पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर प्रवीण चित्रवेल को हार्दिक बधाई देता हूं। आपकी लगन, एकाग्रता और शानदार प्रदर्शन ने इस स्पर्धा में भारत की ऐतिहासिक 'डबल पोडियम फिनिश' में योगदान दिया है। मैं आपके और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की दिशा में निरंतर सफलता की कामना करता हूं।
I am very happy that today our athletes have achieved memorable success at the Glasgow Commonwealth Games 2026.
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 1, 2026
I convey my heartiest congratulations to Praveen Chithravel on winning Silver Medal in the Men's Triple Jump event. Your perseverance, focus and outstanding performance…
Commonwealth Games Live: भारत के आज के मेडल
- गोल्ड: सोमन राणा (पैरा एथलेटिक्स)
- गोल्ड: जैस्मीन लेम्बोरिया (मुक्केबाजी)
- गोल्ड: प्रीति पवार (मुक्केबाजी)
- सिल्वर: जदुमणि सिंह (मुक्केबाजी)
- सिल्वर: प्रवीण चित्रवेल (त्रिकूद)
- सिल्वर: शुभम जुयाल (पैरा एथलेटिक्स)
- ब्रॉन्ज: सेल्वा प्रभु (त्रिकूद)
Commonwealth Games Live: उन्नति शर्मा सेमीफाइनल में हारीं
उन्नति शर्मा महिलाओं के 63kg वर्ग के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की साया मिडलटन से हार गईं। अब वह आज ही ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में हिस्सा लेंगी। उनका मुकाबला दक्षिण अफ्रीका की स्काई नोस्टर से होगा।
Commonwealth Games Live: भारत 30 मेडल के साथ छठे स्थान पर
भारत ने अब तक कुल 30 मेडल जीते हैं, जिनमें 8 गोल्ड, 15 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया 137 मेडल के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर है, जबकि इंग्लैंड 87 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर है।
India at Glasgow Commonwealth Games: India is at 6th spot in the latest medal tally with 30 medals:
— India_AllSports (@India_AllSports) August 1, 2026
8🥇 | 15🥈 | 7🥉
More to come... #Glasgow2026 #Glasgow2026withIAS pic.twitter.com/plQeNzlOEU
Commonwealth Games Live: जुडो से अच्छी खबर
हर्ष टोकस, जो पहले पुरुषों के 81 किग्रा वर्ग में अपना क्वार्टर-फाइनल मुकाबला हार गए थे, उन्होंने अब समोआ के पेनियामिना पर्सिवल के खिलाफ अपना रेपेचेज मुकाबला जीत लिया है। उन्होंने इप्पोन से जीत हासिल की। भारतीय खिलाड़ी अब आज ही बाद में ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला करेंगे।
Commonwealth Games Live: करणजीत जूडो में हारे
करणजीत सिंह मान पुरुषों के 90 किग्रा वर्ग के क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में कनाडा के गुइलाउम गौलिन से हार गए। गौलिन ने 'वाजा-अरी' हासिल किया और उसे 'इप्पोन' जीत में बदलकर सेमी-फाइनल में जगह बनाई।
Commonwealth Games Live: शॉट पुट F57 में भारत के लिए गोल्ड और सिल्वर
सोमन राणा और शुभम जुयाल ने पुरुषों के शॉट पुट F57 फाइनल में क्रमशः गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते। सोमन 13.40 मीटर के थ्रो के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर रहे, जबकि शुभम ने 13.28 मीटर की दूरी तय की।
Commonwealth Games Live: सोमन ने जीता गोल्ड
सोमन राणा ने पुरुषों के F57 शॉट पुट फाइनल में 13.40 मीटर के जबरदस्त थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीत लिया है। उनके साथी शुभम जुयाल ने सिल्वर मेडल हासिल किया। कैमरून के सेड्रिक इड्रिस लेकेजो अजमदजी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस इवेंट में भारत के लिए शानदार 1-2 फिनिश रही।
Commonwealth Games Live:जादूमणि को मिला सिल्वर मेडल
जादूमणि भारत को गोल्ड मेडल नहीं दिला पाए हैं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने उन्हें मात दी और इसी के साथ भारतीय मुक्केबाज को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ेगा।
Commonwealth Games Live: दूसरा राउंड हारे जादूमणि
दूसरे राउंड में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने वापसी की और जादूमणि को परेशान करते हुए ये राउंड अपने नाम किया। ये राउंड उन्होंने 5-0 से जीता और इसी कारण वह अब मुकाबले में आगे हो गए हैं।
Commonwealth Games Live:जादूमणि ने जीता पहला राउंड
भारतीय मुक्केबाज जादूमणि ने पहला राउंड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 3-2 के विभाजित फैसले से ये राउंड जीता।
Commonwealth Games Live: जादूमणि का मुकाबला शुरू
जादूमणि का मुकाबला शुरू हो गया है। भारत को उनसे भी गोल्ड मेडल की उम्मीद है। 55 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में उनके सामने हैं ऑस्ट्रेलिया के झाए डिक्सन हैं।
Commonwealth Games Live: जादूमणि दिखाएंगे जादू
मुक्केबाजी में अगले गोल्ड की उम्मीद पुरुष खिलाड़ी जादूमणि से है। वह कुछ ही देर में 55 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में उतरेंगे।
Commonwealth Games Live: जूडो में उन्नति ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
जूडो में उन्नति शर्मा ने मेडल की उम्मीद जगाई है। वह महिलाओं के 63 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने इस्वाटिनी की लामुलेला मागागुला को मात देकर अगले दौर में जगह बनाई।
Commonwealth Games Live: सेल्वा, चित्रावेल ने ट्रिपल जम्प में जीते मेडल
भारत को लगातार मेडल मिल रहे हैं। प्रीति और जैस्मिन के बाद ट्रिपल जम्प में प्रवीण चित्रावेल और सेल्वा प्रभु ने भारत की झोली में मेडल डाले हैं। प्रवीण ने 16.58 मीटर की जम्प के साथ सिल्वर मेडल जीता। वहीं सेल्वा ने 16.52 की जम्प के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया।
Commonwealth Games Live: जैस्मिन का गोल्डन कमाल
प्रीति के बाद जैस्मिन ने भारत की झोली में गोल्ड मेडल डाला है। उन्होंने 57 किलोग्राम भारवर्ग में ये मेडल जीता है। उन्होंने ये मुकाबला 5-0 से अपने नाम किया।
Commonwealth Games Live: दूसरे राउंड में भी जैस्मिन का जलवा
जैस्मिन ने दूसरे राउंड में भी अपना दम दिखाया है और यहां भी जीत हासिल की है। वह एक और गोल्ड मेडल भारत की झोली में डालने के बेहद करीब हैं।
Commonwealth Games Live: पहला राउंड जैस्मिन के नाम
जैस्मिन ने शानदार शुरुआत की है और पहला राउंड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने ये राउंड 3-2 से अपने नाम किया।
Commonwealth Games Live: प्रीति के बाद जैस्मिन से उम्मीद
प्रीति ने तो गोल्डन पंच लगा दिया है। अब नजरें जैस्मिन पर हैं जो महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में नॉर्थन आयरलैंड की मिचेला वॉल्श के सामने उतरेंगी।
Commonwealth Games Live: प्रीति ने जीता गोल्ड
और प्रीति ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। महिलाओं के 54 किलोग्राम भारवर्ग का मुकाबला प्रीति ने 5-0 से अपने नाम करते हुए देश को गोल्ड मेडल दिलाया है। उनके आगे कनाडा की डेलगाडो पूरी तरह से फेल रहीं।
Commonwealth Games Live: दूसरा राउंड भी प्रीति के नाम
पहले राउंड की तरह प्रीति ने दूसरे राउंड में भी शानदार खेल दिखाया और इस राउंड को भी अपने नाम किया। पांचों रेफरियों ने प्रीति के हक में 20-18 का स्कोर दिया।
Commonwealth Games Live: प्रीति ने जीता पहला राउंड
प्रीति पवार ने पहला राउंड अपने नाम किया है। पांचों रेफरियों ने प्रीति को इस राउंड का विजेता माना।
Commonwealth Games Live: प्रवीण मेडल के करीब
प्रवीण ने ट्रिपल जम्प में चौथी छलांग 16.58 मीटर की लगाई जिससे उन्होंने अपने आप को मेडल जीतने के लिए मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। उनके कारण ही भारत के दूसरे खिलाड़ी सेल्वा प्रभु मेडल की रेस से बाहर हो गए हैं।
Commonwealth Games Live: प्रीति पवार का मुकाबला शुरू
प्रीति पवार का मुकाबला शुरू हो गया है। उनके सामने कनाडा की स्कार्लेट डेलगाडो हैं। प्रीति से गोल्ड की उम्मीद है।
Commonwealth Games Live: मुक्केबाज कुछ ही देर में दिखाएंगे दम
भारतीय मुक्केबाजों के मैच कुछ ही देर में शुरू होंगे। सबसे पहले प्रीति पवार का मुकाबला होगा जो महिलाओं के 54 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में उतरेंगी।
Commonwealth Games Live: साइक्लिंग में भारत को मिली निराशा
साइक्लिंग में भारत को निराशा हाथ लगी है। तीनों भारतीय खिलाड़ी मेडल की रेस से बाहर हो गए हैं। रोजित सिंह, रोनाल्डो और डेविड तीनों क्रमशः 24वें, 25वें और 29वें स्थान पर रहे।
Commonwealth Games Live: सेल्वा तीसरे स्थान पर पहुंचे
तीन प्रयासों के बाद सेल्वा तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पहला जम्प 15.87 मीटर, दूसरा 16.17 मीटर और तीसरा जम्प 16.43 मीटर का लगाया। वहीं प्रवीण ने पहला जम्प 16.05 मीटर, दूसरा जम्प 15.64 मीटर का लगाया और इस समय पांचवें नंबर पर हैं।
Commonwealth Games Live: ट्रिपल जम्प फाइनल में थिरुमारान और प्रवीण एक्शन में
पुरुषों का ट्रिपल जम्प इवेंट शुरू हो चुका है। यहां भारत के सेल्वा प्रभु थिरुमारान और प्रवीण चित्रावेल मेडल जीतने की कोशिश करेंगे।
Commonwealth Games Live: पैरा एथलीट रमेश मेडल से चूके
रमेश शानमुगम मेडल जीतने में सफल नहीं हो सके। उन्होंने टी54 1500 मीटर रेस के फाइनल में 3:23.59 सेकेंड का समय निकाल सातवें स्थान पर रहे।
Commonwealth Games Live: साइक्लिंग में भारत की अच्छी शुरुआत
भारत ने साइक्लिंग में अच्छी शुरुआत की है। पुरुषों की रेस में भारत के तीनों रेसर टॉप-16 में हैं। रोजित सिंह ने 10.297 सेकेंड का समय निकाला और छठे स्थान पर रहे। रोनाल्डो सिंह लाइटोनजाम 10.331 सेकेंड के साथ आठवें स्थान पर रहे। डेविड बैकहम 10.488 सेकेंड के समय के साथ नौवें स्थान पर रहे।
Commonwealth Games Live: लॉन बॉल्स का शेड्यूल
पुरुषों का पेयर्स सेक्शनल प्ले: नवनीत सिंह और दिनेश कुमार - दोपहर 3.50 बजे।
महिलाओं का सिंगल्स सेक्शनल प्ले: नयनमोनी सैकिया - रात 10.20 बजे।
Commonwealth Games Live: ट्रैक साइक्लिंग का शेड्यूल
पुरुषों की स्प्रिंट क्वालिफाइंग: डेविड बेकहम, रोनाल्डो सिंह, रोजित सिंह - दोपहर 2.30 बजे।
पुरुषों की 10km स्क्रैच रेस क्वालिफाइंग: हर्षवीर सिंह सेखों, दिनेश कुमार - शाम 4.19 बजे।
Commonwealth Games Live: जूडो का शेड्यूल
महिलाओं का 63 किग्रा राउंड ऑफ 16: उन्नति शर्मा दोपहर 3:30 बजे से।
पुरुषों की 90 किग्रा राउंड ऑफ 16: करनजीत सिंह मान।
पुरुषों का 81kg क्वार्टरफाइनल: हर्ष टोकस।
महिलाओं का 70kg क्वार्टरफाइनल: इनुंगनबी टखेलम्बम।
Commonwealth Games Live: बॉक्सिंग का शेड्यूल
महिलाओं का 54 किग्रा फाइनल: प्रीति दोपहर 3:30 बजे।
महिलाओं का 57 किग्रा फाइनल: जैस्मिन दोपहर 3:45 बजे।
पुरुषों का 55 किग्रा फाइनल: जादुमणी सिंह मंडेन्गबाम शाम 4:45 बजे।
महिलाओं का 51 किग्रा फाइनल: साक्षी रात 9:00 बजे।
महिलाओं का 60 किग्रा फाइनल: प्रिया रात 9:15 बजे।
महिलाओं का 70 किग्रा फ़ाइनल: अरुंधति चौधरी रात 9:45 बजे।
महिलाओं का 75 किग्रा फाइनल: लवलीना बोरगोहेन रात 10:15 बजे।
पुरुषों का 60 किग्रा फाइनल: सचिन रात 10:45 बजे।
पुरुषों का 80 किग्रा फाइनल: अंकुश पांघल रात 11:15 बजे।
पुरुषों का 90+ किग्रा फाइनल: नरेंद्र रात 11:45 बजे।
Commonwealth Games Live: एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स का शेड्यूल
एथलेटिक्स
पुरुषों की ट्रिपल जम्प फाइनल: प्रवीण चित्रवेल, सेल्वा प्रभु थिरुमारन दोपहर 2:40 बजे।
महिलाओं की 10,000 मीटर रेस वॉक फाइनल: प्रियंका गोस्वामी, रवीना गायकवाड़ दोपहर 3:00 बजे।
पुरुषों की पोल वॉल्ट फाइनल: देव कुमार मीणा, कुलदीप कुमार रात 11:35 बजे।
पुरुषों की 5000 मीटर फाइनल: गुलवीर सिंह रात 12:15 बजे (2 अगस्त)।
मिक्स्ड 4 गुणा 400 मीटर रिले फाइनल रात 1:50 बजे (2 अगस्त)।
पैरा एथलेटिक्स
पुरुषों की शॉट पुट एफ57 फाइनल: सोमन राणा, शुभम जुयाल दोपहर 2:35 बजे।
पुरुषों की 1500 मीटर टी54 फाइनल: रमेश षणमुगम दोपहर 2:50 बजे।
Commonwealth Games Live: आज होगी मेडल की बारिश
कॉमनवेल्थ गेम्स अब अपने अंत की ओर बढ़ रहे हैं और ऐसे में भारत की कोशिश ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतने की है ताकि मेडल टैली में मजबूत स्थिति हासिल हो सके। इस लिहाज से आज का दिन भारत के लिए काफी अहम है क्योंकि आज भारत की झोली में 10 मेडल आना तो तय है बस उनका रंग देखना है। ये मेडल मुक्केबाजी में आएंगे। इसके अलावा आज भारत जूडो, एथलेटक्स, पैरा एथलेटिक्स, ट्रैक साइक्लिंग, लॉन बॉल्स में भी किस्मत आजमाएगा।