Commonwealth Games 2026 Day-2: झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत का खाता खुला
Commonwealth Games 2026 Day 2: दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी पांच खेलों में चुनौती पेश करेंगे और पदक की दावेदारी मजबूत करने की कोशिश करेंगे। ...और पढ़ें

कॉमनवेल्थ गेम्स का आज दूसरा दिन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारत का प्रदर्शन मिश्रित रहा। झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का खाता खोला। भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के दूसरे दिन का अंत एक मेडल और कई दमदार प्रदर्शन के साथ किया। स्विमिंग (तैराकी), बॉक्सिंग (मुक्केबाजी) और लॉन बॉल्स में भी भारतीय एथलीट्स ने दमदार प्रदर्शन किया।