Commonwealth Games 2026 Day-2: झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत का खाता खुला
Commonwealth Games 2026 Day 2: दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी पांच खेलों में चुनौती पेश करेंगे और पदक की दावेदारी मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

कॉमनवेल्थ गेम्स का आज दूसरा दिन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारत का प्रदर्शन मिश्रित रहा। झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का खाता खोला। भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के दूसरे दिन का अंत एक मेडल और कई दमदार प्रदर्शन के साथ किया। स्विमिंग (तैराकी), बॉक्सिंग (मुक्केबाजी) और लॉन बॉल्स में भी भारतीय एथलीट्स ने दमदार प्रदर्शन किया।
Commonwealth Games 2026 LIVE: झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज
झंडू कुमार ने भारत की मेडल संख्या का खाता खोला और पुरुषों के हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता। पोलियो से उबरने वाले 28 साल के कुमार ने 181 किग्रा और 190 किग्रा के वजन सफलतापूर्वक उठाकर 130.9 प्वाइंट्स बनाए। वो 196 किग्रा का निर्णायक प्रयास पूरा नहीं कर सके। इस स्पर्धा में भारत के अन्य एथलीट सुधीर थे, जो 114.1 अंक के साथ छठे स्थान पर रहे। नाइजीरिया के इदरिस रिलुवान ने 132.8 प्वाइंट्स के साथ गोल्ड मेडल जीता। मैथ्यू हार्डिंग ने 131 अंक के साथ सिल्वर मेडल जीता।
Commonwealth Games 2026 LIVE: जदुमणि प्री-क्वार्टर फाइनल में
मुक्केबाजी में जदुमणि सिंह प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे (55 किलोग्राम)। उन्होंने पहले ही राउंड में घरेलू दावेदार आरोन कुलेन को सर्वसम्मति से हराया।
Commonwealth Games 2026 LIVE: पुतुल सोनोवाल जीते
पुतुल सोनोवाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के सिंगल्स के ग्रुप स्टेज मैच में फॉकलैंड आइलैंड्स के सेसिल अलेक्जेंडर को कड़े मुकाबले में हराकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। मुकाबला टाई-ब्रेकर तक गया, जहां पुतुल ने संयम बनाए रखते हुए जीत हासिल की।
Commonwealth Games 2026 LIVE: कोई मेडल नहीं मिला
महिलाओं की लाइटवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत को कोई मेडल नहीं मिला।
जसप्रीत कौर छठे स्थान पर रहीं (96.4 पॉइंट्स)
सुमन देवी सातवें स्थान पर रहीं (88.4 पॉइंट्स)
Commonwealth Games 2026 LIVE: भारत की जीत
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉल्स (महिला पेयर्स) इवेंट में भारत की लगातार दूसरी जीत। रूपा रानी और पिंकी ने अपने दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका की जोड़ी को 2-0 (6-4, 7-5) से हराया।
Commonwealth Games 2026 LIVE: पैरा स्विमिंग- 100m फ्रीस्टाइल S13- हीट्स
हीट्स में रवि बुडिगिना 57.10 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे, जबकि इमाम अली 1:05.32 सेकंड के समय के साथ आठवें स्थान पर रहे। दोनों तैराक फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। फाइनल 25 जुलाई, 2026 को रात 12:00 बजे होगा।
Commonwealth Games 2026 LIVE: मेडल इवेंट शुरू होने वाला
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में पैरा पावरलिफ्टिंग की महिलाओं की लाइटवेट कैटेगरी में जसप्रीत कौर और सुमन देवी जल्द ही एक्शन में होंगी। रूपा रानी और पिंकी महिला पेयर्स के सेक्शनल राउंड 2 मैच (बॉल्स) में खेलेंगी।
Commonwealth Games 2026 LIVE: अशोक-परमजीत चूके
पैरा पावरलिफ्टिंग की लाइटवेट कैटेगरी में अशोक कुमार और परमजीत कुमार मेडल जीतने से चूक गए।
अशोक: 200kg के अपने अब तक के सबसे अच्छे लिफ्ट के साथ चौथे स्थान पर रहे।
परमजीत: 176kg के बेस्ट लिफ्ट के साथ सातवें स्थान पर रहे।
Commonwealth Games 2026 LIVE: सेमीफाइनल में पहुंचे नटराज
भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने हीट 4 में 25.52 सेकंड का समय निकाला। वह कुल मिलाकर 14वें स्थान पर रहे और आज रात सेमी-फाइनल में फिर से हिस्सा लेंगे।
Commonwealth Games 2026 LIVE: पांचवें स्थान पर रहे नटराज
भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज 50 मीटर पुरुष बैकस्ट्रोक इवेंट की चौथी हीट में पांचवें स्थान पर रहे। उन्होंने 25.25 सेकेंड का समय निकाला। उन्होंने टॉप-16 में जगह बनाई है या नहीं इसे लेकर उन्हें इंतजार करना होगा। सेमीफाइनल की आठ जगह पहले ही तय हो चुकी हैं।
Commonwealth Games 2026 LIVE: श्रीहरि नटराज पर नजरें
पैरा स्विमिंग के बाद अब बारी स्विमिंग की है। भारत के श्रीहरि नटराज 50 मीटर पुरुष बैकस्ट्रोक इवेंट में स्पर्धा करेंगे। वह हीट-4 से शुरुआत करेंगे।
Commonwealth Games 2026 LIVE: बुडिग्रा और इमाम फाइनल में
बुडिग्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 100 मीटर फ्री स्टाइल एस13 तैराकी स्पर्धा में 57.10 सेकेंड का समय निकाला और दूसरे स्थान पर रहे। इसी के साथ उन्होंने अगले राउंड के लिए क्वालिफाई भी कर लिया। अली इमाम ने भी 1:05.32 सेकेंड का समय निकालते हुए अगले दौर में जगह बनाई। दोनों ही फाइनल में पहुंच चुके हैं जो आज शाम को खेला जाएगा।
Commonwealth Games 2026 LIVE: पैरा स्विमिंग पर रहेंगी नजरें
जिम्नास्टिक के शेड्यूल में बदलाव आने के बाद अब भारत दिन की शुरुआत पैरा स्विमिंग से करेगा। यहां रवि वीरा वेंकटा भवानी कार्तिक बुडिग्ना और अली इमाम पर नजरें रहेंगी। यह दोनों एस13 पुरुष 100 मीटर फ्री स्टाइल में हिस्सा लेंगे।
Commonwealth Games 2026 LIVE: जिम्नास्टिक में करना होगा इंतजार
भारत को जिम्नास्टिक में सब डिविजन-2 में रखा गया है। इसका मतलब है कि अब भारतीय खिलाड़ी इस इवेंट में पांच बजे शुरुआत करेंगे।
Commonwealth Games 2026 LIVE: जिम्नास्टिक से होगी दिन की शुरुआत
भारत आज के दिन अपनी शुरुआत जिम्नास्टिक से करेगा। पुरुषों के व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में भारत के तपन मोहंती, स्वातिश केपी, तापेश्वरनाथ दास, योगेश्वर सिंह प्रतिस्पर्धा पेश करेंगे।
Commonwealth Games 2026 LIVE: भारत का आज का शेड्यूल
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स
शाम 2:30 बजे - पुरुषों की टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन - तपन मोहंती, स्वातिश केपी, तापेश्वरनाथ दास, योगेश्वर सिंह।
तैराकी और पैरा तैराकी
दोपहर 3:40 बजे - पुरुषों की S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट 1 - रवि वीरा वेंकटा भवानी कार्तिक बुडिग्ना।
दोपहर 3:40 बजे - पुरुषों की S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट 1 - इमाम अली।
दोपहर 3:56 बजे - पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट 4 - श्रीहरि नटराज।
पैरा पावरलिफ्टिंग
शाम 6:16 बजे - पुरुषों का लाइटवेट फाइनल - अशोक, परमजीत कुमार।
रात 8:01 बजे - महिलाओं का लाइटवेट फाइनल - जसप्रीत कौर, सुमन देवी।
लॉन बॉल्स
शाम 7:30 बजे - महिलाओं की पेयर्स (जोड़ी) सेक्शनल प्ले - पिंकी और रूपा रानी टिर्की बनाम थाबेलो मुवहांगो और जैकी जानसे वैन रेन्सबर्ग (साउथ अफ्रीका)।
रात 10:20 बजे - पुरुषों का सिंगल्स सेक्शनल प्ले - पुतुल सोनोवाल बनाम सेसिल अलेक्जेंडर (फॉकलैंड द्वीप समूह)।
पैरा पावरलिफ्टिंग
रात 10:40 बजे - महिलाओं का हेवीवेट फाइनल - कस्तूरी राजामणि
रात 12:29 बजे - पुरुषों का हेवीवेट फाइनल - सुधीर, झंडू कुमार
बॉक्सिंग
रात 11:00 बजे - पुरुषों का 55 किग्रा राउंड ऑफ 32 - जूडामणि सिंह बनाम एरॉन कलन (स्कॉटलैंड)।
तैराकी और पैरा तैराकी
आधी रात - पुरुषों की S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल - रवि वीरा वेंकटा भवानी कार्तिक बुडिग्ना (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)।
आधी रात - पुरुषों की S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल फ़ाइनल - इमाम अली (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)।
12:29 a.m. - पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक सेमी-फाइनल - श्रीहरि नटराज (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)।
Commonwealth Games 2026 LIVE: दूसरे दिन भारत दिखाएगा दम
कॉमनवेल्थ गेम्स का आज दूसरा दिन है और कई भारतीय खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे जो पदक जीतने की कोशिश करेंगे। भारत आज पैरा पावरलिफ्टिंग, लॉन बॉल्स, तैराकी, मुक्केबाजी और जिम्नास्टिक में चुनौती पेश करेगा।