Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CWG 2026: गुरिंदरवीर 100 मीटर के सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूके, श्रीशंकर और सत्यनाथन ने फाइनल में मारी एंट्री

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 12:00 AM (IST)

    राष्ट्रमंडल खेलों में गुरिंदरवीर सिंह 100 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाए, जबकि एम. श्रीशंकर और लोकेश सत्यनाथन लंबी कूद के फाइनल में पहुंच ...और पढ़ें

    गुरिंदरवीर सिंह

    गुरिंदरवीर सिंह

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, ग्लास्गो। भारत के फर्राटा धावक गुरिंदरवीर सिंह राष्ट्रमंडल खेलों में उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए और 10.39 सेकंड के निराशाजनक समय के साथ हीट में 28वें स्थान पर रहने के बाद पुरुषों की 100 मीटर दौड़ की स्पर्धा से बाहर हो गए। गुरिंदरवीर ने हीट चार की पांचवीं लेन में अच्छी शुरुआत की।

    वह शुरू में जमैका के रोहन वॉटसन के साथ बने रहे, लेकिन जमैका के खिलाड़ी ने अंतिम 30-35 मीटर में तेजी दिखाई और 10.13 सेकंड के साथ पहला स्थान हासिल किया। भारतीय खिलाड़ी ने अपनी हीट में दूसरा स्थान हासिल किया लेकिन वह कुल मिलाकर 28वें स्थान पर रहे और इस तरह से सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गए।

    मंगलवार को होगा सेमीफाइनल मैच

    वॉटसन कुल मिलाकर नौवें स्थान पर रहे और मंगलवार को होने वाले सेमीफाइनल में पहुंच गए। सात खिलाड़ी बाई मिलने के कारण पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच गए थे। हीट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 17 खिलाड़ियों ने उनके साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई। पंजाब के 25 वर्षीय खिलाड़ी गुरिंदरवीर ने मई में रांची में फेडरेशन कप में 10.09 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। वह 10.10 सेकंड से कम समय निकालने वाले पहले भारतीय हैं लेकिन यहां वह इस प्रदर्शन को नहीं दोहरा पाए।

    श्रीशंकर और सत्यनाथन लंबी कूद फाइनल में

    भारत के स्टार लंबी कूद खिलाड़ी एम. श्रीशंकर ने स्वत: क्वालीफिकेशन मानक पार कर पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली, जबकि लोकेश सत्यनाथन शीर्ष-12 खिलाड़ियों में शामिल होकर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहे। इस सत्र में 8.38 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चुके श्रीशंकर ने ग्रुप-ए में 8.01 मीटर की छलांग लगाकर सीधे फाइनल का टिकट हासिल किया।

    खबरें और भी

    फाइनल के लिए क्वालीफिकेशन मानक 8.00 मीटर या फिर दोनों ग्रुपों के शीर्ष-12 खिलाड़ियों में स्थान बनाना था। 27 वर्षीय श्रीशंकर ग्रुप-ए से सीधे क्वालीफाई करने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे। अन्य पांच एथलीट शीर्ष-12 के आधार पर फाइनल में पहुंचे। वहीं, ग्रुप-बी में प्रतिस्पर्धा कर रहे सत्यनाथन ने पहली ही कोशिश में 7.77 मीटर की छलांग लगाई। वह 7.84 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रहे, लेकिन कुल प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष-12 में जगह बनाकर फाइनल में पहुंच गए। पुरुषों की लंबी कूद का फाइनल बुधवार को आयोजित किया जाएगा।

    तेजस स्वर्ण पदक की दौड़ में

    राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक तेजस शिर्से सोमवार को हीट में 13.76 सेकंड के समय के साथ छठे स्थान पर रहकर राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय बन गए। इस 24 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने हीट एक में तीसरा स्थान हासिल किया, जिसमें इंग्लैंड के सैमुअल बेनेट ने 13.20 सेकंड के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

    प्रत्येक हीट में पहले तीन और अगले दो सबसे तेज धावक प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचेंगे। फाइनल सोमवार को ही होगा। शिर्से ने इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले महीने लुधियाना में इंडियन एथलेटिक्स सीरीज नौ में किया था जहां उन्होंने 13.27 सेकंड का समय निकाला, जो वर्तमान में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है।

    साजन पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई फाइनल में

    दो बार के ओलंपियन भारतीय तैराक साजन प्रकाश ने सोमवार को एक मिनट 58.59 सेकेंड के समय के साथ अपनी हीट में दूसरे स्थान पर रहते हुए राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई। स्कॉटलैंड के डंकन स्काट एक मिनट 58.29 सेकेंड के साथ समय के साथ शीर्ष पर रहे। साजन एक मिनट 57.09 सेकेंड के अपने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से पीछे रहे। इस 31 वर्षीय भारतीय ने इसी साल सिंगापुर राष्ट्रीय आयु वर्ग तैराकी चैंपियनशिप में एक मिनट 57.09 सेकेंड का अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।

    यह भी पढ़ें- CWG 2026: प्रतिष्ठा सामंता का ग्लासगो में निराशाजनक प्रदर्शन, जिम्नास्टिक में सातवें स्थान पर अभिया किया समाप्त

    यह भी पढ़ें- CWG 2026: बिंदियारानी देवी ने बढ़ाया देश का मान, ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता ब्रॉन्ज