CWG 2026 Live Streaming: कब से शुरू हो रहे हैं कॉमनवेल्थ गेम्स, कहां देख सकते हैं भारत के मैच? जानिए पूरी डिटेल्स
स्कॉटलैंड के शहर ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन होने जा रहा है। इन खेलों पर दुनिया भर की नजरें टिकी हैं। जानिए कैसे उठा सकते हैं इन खेलों का लु ...और पढ़ें

कॉमनवेल्थ गेम्स -2026 पर रहेंगी सभी की नजरें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप के बाद और भारत के जिम्बाब्वे दौरे के बीच स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में खेलों का मेला लगने जा रहा है। इस मेले में कई देशों के खिलाड़ी पदकों की दौड़ में शामिल होंगे और अपन देश का झंडा बुलंद करेंग। हम बात कर रहे हैं राष्ट्रमंडल खेलों की। तकरीबन दो सप्ताह तक चलने वाले इन खेलों पर अब दुनिया की नजरें होंगी।
हालांकि, इस बार इन खेलों में कई खेल शामिल नहीं किए गए हैं जिनमें बैडमिंटन, हॉकी, रेसलिंग, क्रिकेट, निशानेबाजी शामिल हैं। इन खेलों में भारत के पदक जीतने की संभावना काफी ज्यादा होती थी, लेकिन इनके न होने से पदकों की संख्या में गिरावट आनी तय है। फिर भी भारतीय फैंस इन खेलों को देखना चाहेंगे। हम बता रहे हैं कि आप कहां और किस चैनल पर इन खेलों का लुत्फ ले सकते हैं।
कॉमनवेल्थ गेम्स की लाइव स्ट्रीमिंग
कब से शुरू हो रहे हैं कॉमनवेल्थ गेम्स-2026?
कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की शुरुआत 23 जुलाई से हो रही है और ये खेल दो अगस्त तक चलेंगे।
कहां हो रहा है कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 का आयोजन?
कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 का आयोजन स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में होने जा रहा है।
कितने बजे से शुरू होंगे कॉमनवेल्थ गेम्स के इवेंट?
कॉमनवेल्थ गेम्स के इवेंट भारतीय समयानुसार 1:30 बजे के लगभग इवेंट शुरू हो जाएंगे।
किस चैनल पर देख सकते हैं कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 का लाइव टेलीकास्ट?
भारत में सोनी नेटवर्क के चैनलों पर इन खेलों का लाइव टेलीकास्ट देखा जा सकता है।
किस एप पर देख सकते हैं कॉमनवेल्थ गेम्स की लाइव स्ट्रीमिंग?
कॉमनवेल्थ गेम्स की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर देखी जा सकती है।
यह भी पढ़ें- क्रिकेट-बैडमिंटन समेत इन 4 बड़े खेलों को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में क्यों नहीं मिली जगह? यहां पाएं पूरी डिटेल्स
यह भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बिहार का जलवा: झंडू कुमार और सोमन राणा भारतीय टीम में शामिल, प्रदेश में खुशी की लहर