Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Commonwealth Games 2026 Highlights: भारत को ज्ञानेश्वरी और बिंदियारानी ने दिलाया मेडल, साक्षी ने क्वार्टरफाइनल में मारी एंट्री

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 12:08 AM (IST)

    Commonwealth Games 2026 Highlights: ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने अब तक 6 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। ज्ञानेश्वरी और बिंदियारानी न ...और पढ़ें

    भारतीय खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

    भारतीय खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पांचवां दिन में भारत ने वेटलिफ्टिंग में दो मेडल जीते। भारत ने अब तक राष्ट्रमंडल खेलों में 6 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। पांचवें दिन ज्ञानेश्वरी यादव ने 53 किग्रा वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उनके अलावा बिंदियारानी देवी ने भी 58 किग्रा वेटलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल पक्का किया। बॉक्सिंग में साक्षी चौधरी ने राउंड ऑफ 16 में जीत हासिल की और क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।