Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक पदकों में 'एफिल टावर', अभी तक दिए गए हैं कुल 36,600 मेडल

    Updated: Wed, 17 Jul 2024 10:50 PM (IST)

    पेरिस ओलंपिक 2024 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक अनोखा पदक मिलेगा जिसके एक हिस्से में एफिल टावर का हिस्सा जुड़ा होगा। ये हिस्सा एफिल टावर के मरम् ...और पढ़ें

    Paris Olympic medals में एफिल टावर की झलक। फोटो सोशल मीडिया
    Paris Olympic medals में एफिल टावर की झलक। फोटो सोशल मीडिया

    HighLights

    1. 1896 में पहली बार ओलंपिक में दिए गए थे पहली बार स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक
    2. अभी तक कुल ओलंपिक में 36,600 कुल पदक दिए जा चुके हैं
    3. पेरिस ओलंपिक के मेडल में एफिल टावर की झलक

    जेएनएन, नई दिल्ली। ओलंपिक शुरू होने में अब केवल आठ दिन शेष हैं। आइए जानते हैं इस बार ओलंपिक में दिए जाने वाले पदकों के बारे में। ये पदक बहुत विशेष हैं चाहे वे स्वर्ण हों, रजत हों या कांस्य, उन सभी में धातु का एक बहुत ही खास टुकड़ा होगा जो कभी एफिल टावर का हिस्सा था।

    पदकों का इतिहास

    1896 में पहली बार एथेंस में आधुनिक ओलंपिक खेल शुरू हुआ था। तब पहली बार स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिए गए थे। अब तक आधुनिक ओलंपिक खेलों में 1896 में एथेंस से लेकर 2020 टोक्यो ओलंपिक में 36,600 कुल पदक दिए जा चुके हैं।

    पेरिस ओलंपिक पदक की विशेषता

    3 पारंपरिक पदक स्वर्ण, रजत और कांस्य इस बार भी पेरिस में दिए जाएंगे, परंतु इस बार इन्हें एलाय (मिश्र धातु) के रूप में तैयार किया गया है। 2024 पेरिस ओलंपिक के तीनों पदकों में धातु का एक बहुत ही विशेष टुकड़ा होगा जो कभी एफिल टावर का हिस्सा था, जो फ्रांसीसी मुकुट के रत्न से जड़ित होगा।

    यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: स्टेडियम में नहीं नदी पर होगी ओपनिंग सेरेमनी, मेडल में लगा है एफिल टावर का ओरिजिनल लोहा; जानें ओलंपिक से जुड़ी कुछ रोचक बातें

    यह भी पढे़ं- Olympics Games History: ग्रीस से हुई शुरुआत, विश्व युद्धों की झेली मार फिर भी नहीं रुका कारवां; जानें ओलंपिक का इतिहास

    खबरें और भी