Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पीवी सिंधु सहित भारत को 'दर्द' देने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी ने किया संन्यास का एलान, अचानक अलविदा कहने की वजह आई सामने

    Updated: Fri, 27 Mar 2026 07:49 AM (GMT+05:30)

    पीवी सिंधु रियो ओलंपिक-2016 में महिला सिंगल्स के फाइनल में पहुंची थीं और सिल्वर मेडल जीतने में सफल रही थीं। सिंधु का ये मेडल गोल्ड में बदल सकता था, ले ...और पढ़ें

    पीवी सिंधु ने रियो ओलंपिक में जीता था सिल्वर मेंडल

    पीवी सिंधु ने रियो ओलंपिक में जीता था सिल्वर मेंडल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    रॉयटर, हुएल्वा: तीन बार की विश्व चैंपियन और पूर्व ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता स्पेन की कैरोलिना मारिन ने घुटने की चोट के कारण गुरुवार को बैडमिंटन से संन्यास लेने की घोषणा की। पेरिस ओलंपिक में सेमीफाइनल के दौरान चोटिल होने के चलते उन्हें मुकाबले से हटना पड़ा था।

    32 वर्षीय स्पेनिश खिलाड़ी अगले महीने अपने गृह शहर हुएल्वा में होने वाली यूरोपीय चैंपियनशिप में वापसी की योजना बना रही थीं, लेकिन उन्होंने अंतत: संन्यास लेने का फैसला किया।

    इंस्टाग्राम पर जारी किया वीडियो

    मारिन ने इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो में कहा कि मैं चाहती थी कि हम आखिरी बार कोर्ट पर मिलें, लेकिन इसके लिए मैं अपने शरीर को जोखिम में नहीं डालना चाहती। अंदर से तो मैं 2024 में पेरिस में ही कोर्ट पर संन्यास ले चुकी थी, बस उस समय हमें इसका एहसास नहीं था।

    भारत को दिया था दर्द

    मारिन ने 2014, 2015 और 2018 में विश्व चैंपियनशिप जीती थी। उन्होंने 2016 ओलंपिक फाइनल में भारत की पीवी सिंधु को हराकर महिला सिंगल्स में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली गैर-एशियाई खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया था। सिंधु की इस बार ने पूरे भारत को दर्द दिया था क्योंकि अगर सिंधु जीत जातीं तो वह बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन जातीं। सिंधु ने इस मैच में शानदार लड़ाई लड़ी थी, लेकिन हार गईं थीं। सिंधु और पूरे भारत को ये हार आज तक चुभती है।