यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Paris Olympics 2024: गूगल भी मना रहा है ओलंपिक गेम्स का जश्न, बनाया खास डूडल
ओलंपिक खेल चार साल में एक बार होते हैं। इस बार इन खेलों का आयोजक पेरिस है। फ्रांस की राजधानी में आज से इन खेलों की आधिकारिक शुरुआत हो रही है। इन खेलों ...और पढ़ें

स्पोर्टस डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस में आज से ओलंपिक खेलों की आधिकारिक शुरुआत हो रही है। सीन नदी पर होने वाली ओपनिंग सेरेमनी से इन खेलों का बिगुल बज जाएगा। पूरा विश्व इन खेलों के लिए जश्न के लिए तैयार है और इसमें गूगल भी पीछे नहीं है। गूगल ने शुक्रवार को जो डूडल बनाया है वो ओलंपिक खेलों के लिए ही बनाया है।
पेरिस में 100 साल बाद ओलंपिक खेलों की वापसी हो रही है। इस मौके पर गगूल ने अपने डूडल को इन खेलों को समर्पित किया है। गूगल पर आमतौर पर जब सर्च के लिए जाते हैं तो उसका लोगो दिखाई देता है लेकिन आज के दिन उस लोगो की जगह ओलंपिक खेलों का डूडल दिखाई देगा।
यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: पेरिस में अर्जेंटीना टीम से हुई लूटपाट, विवादास्पद मैच से पहले ही हुआ बवाल
कैसा है डूडल?
जब आप गूगल पर जाएंगे तो सामने सबसे पहले एक एनिमिटेड ग्राफिक्स दिखाई देगा। जिसमें नदी में कुछ पक्षी तैर रहे हैं। जब आप माउस के कर्सर को इस डूडल पर ले जाएंगे तो उस पर लिखा आएगा 'Paris Games Begins'। गूगल पूरी दुनिया में होने वाले घटनाक्रम पर नजर रखता है और उसी के हिसाब से अपना डडूल भी डिजाइन करता है। ओलंपिक खेल चार साल में एक बार होने वाला इवेंट है जिस पर पूरी दुनिया की नजरें रहती हैं। इसलिए गूगल भी इसका जश्न मनाने में पीछे नहीं है।
11 अगस्त तक चलेंगे ओलंपिक
पेरिस में 26 जुलाई से समर ओलंपिक शुरू हो रहे हैं जो 11 अगस्त तक चलेंगे। इस दौरान दुनिया भर के हजारों खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा लेंगे और अपने देश के लिए पदक जीतने की कोशिश करेंगे। इन समर ओलंपिक के बाद पेरिस में ही पैरालंपिक खेल शुरू होंगे जो आठ सितंबर तक चलेंगे।