विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Games 2026: भारतीय कबड्डी टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक, सेमीफाइनल में जगह बनाकर पक्‍का किया मेडल

Published: Wed, 23 Sep 2026 03:39 PM (IST)

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने बुधवार को बांग्‍लादेश को 23 अंक से मात देकर सेमीफाइनल में जगह पक्‍की की। इसी के साथ भारतीय टीम ने मेडल पक्‍का कर लिया है।

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का एशियन गेम्‍स 2026 में जीत का सिलसिला बरकरार है। भारत ने बुधवार को तोकाई सिटिजन्‍स जिमनेशियम में बांग्‍लादेश को 48-25 से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। भारत ने इससे पहले मेजबान जापान और कोरिया को मात दी थी।

ग्रुप ए के लीग मैच में भारत ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाया और बांग्‍लादेश के डिफेंस को आसानी से पार किया। पहले हाफ में भारत ने 18 अंक अटैक और डिफेंस से हासिल किए जबकि सात बोनस अंक लिए। यही नहीं, पहले हाफ में भारत ने अपने शानदार रेड और डिफेंस के दम पर बांग्‍लादेश को दो बार ऑलआउट करके चार अंक बटोरे।

भारतीय डिफेंस को तोड़ने के लिए बांग्‍लादेश के पास कोई जवाब नजर नहीं आया। पहले हाफ में बांग्‍लादेश की टीम पांच अंक हासिल कर सकी और तीन बोनस अंक प्राप्‍त किए। भारत ने शानदार प्रदर्शन के दम पर पहले हाफ में 29-9 के स्‍कोर के साथ बढ़त बनाई।

बांग्‍लादेश ने दूसरे हाफ में काफी बेहतर तालमेल दिखया और 8 अंक व 8 बोनस अंक प्राप्‍त करते हुए कुल 16 प्‍वाइंट्स बटोरे। वहीं, भारत ने अपने स्‍कोर में 19 अंक का इजाफा किया, जिसमें बांग्‍लादेश को एक बार ऑलआउट करना शामिल रहा। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही सेमीफाइनल में जगह पक्‍की की।

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम अपने आखिरी लीग मैच में चीनी ताइपे से भिड़ेगी। यह मुकाबला गुरुवार यानी 24 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 9:45 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम एशियन गेम्‍स में 9वीं बार गोल्‍ड मेडल जीतने के लिए अपना जोर लगा रही है।

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026 Live: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड, पुरुष टीम ने बैडमिंटन में जापान को हराकर पक्का किया मेडल

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारतीय कबड्डी टीम का धमाकेदार प्रदर्शन जारी, कोरिया को 32 प्‍वाइंट्स के अंतर से रौंदा