Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Asian Games 2023: पांचवें दिन भी कायम भारतीय निशानेबाजों का जलवा, 10 मीटर एयर पिस्टल में दिलाया देश को गोल्ड मेडल

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 08:24 AM (GMT+05:30)

    एशियाई खेलों में पांचवें दिन एक बार फिर भारतीय निशानेबाजों ने अपना लोहा मनवाया। 10 मीटर एयर पिस्टल टीम पुरुष स्पर्धा में भारत गोल्ड मेडल जीता है। अर्ज ...और पढ़ें

    पांचवें दिन भी रहा भारतीय निशानेबाजों का जलवा। फोटो- एक्स से साभार
    पांचवें दिन भी रहा भारतीय निशानेबाजों का जलवा। फोटो- एक्स से साभार

    HighLights

    1. भारतीय निशानेबाजों ने पांचवें दिन भी अपना जलवा कायम रखा है
    2. भारतीय पुरुष तिकड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता
    3. अर्जुन चीमा, सरबजोत सिंह और शिव नरवाल ने देश को छठा गोल्ड मेडल दिलाया है

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Gold medal in 10 metre Air Pistol Men Team event: एशियाई खेलों में पांचवें दिन एक बार फिर निशानेबाजों ने अपना लोहा मनवाया। 10 मीटर एयर पिस्टल टीम पुरुष स्पर्धा में भारत गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले चौथे दिन भी भारतीय एथलीट्स ने अपने जलवा कायम रखा था। 

    चीन को छोड़ा पीछे-

    अर्जुन चीमा, सरबजोत सिंह और शिव नरवाल की तिकड़ी ने भारत की झोली में यह जीत डाली है। भारतीय तिकड़ी टीम के रूप में 1734 प्वाइंट्स हासिल करके पहले स्थान पर रही। उन्होंने 1733 प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर काबिज चीन को पीछे छोड़ा। 

    व्यक्तिगत प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई-

    तीसरे स्थान पर ब्रॉन्ज मेडल में 1730 प्वाइंट्स के साथ वियतनाम की तिकड़ी रही। व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन प्रतियोगिता के लिए सरबजोत 580 प्वाइंट्स के साथ पांचवें और अर्जुन 578 प्वाइंट्स के साथ आठवें स्थान पर रहे। पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत प्रतियोगिता का फाइनल आज ही होगा। 

    यहां देखें एशियाई खेलों के पांचवें दिन भारतीय एथलीटों के पल पल का अपडेट

    निशानेबाजी में मिला चौथा गोल्ड मेडल-

    इसके साथ ही अब तक भारतीय निशानेबाजों ने कुल 13 मेडल अपने नाम किए हैं। यह एशियाई खेल 2023 में निशानेबाजी में भारत के लिए चौथा गोल्ड मेडल है। साथ ही निशाने बाजी में भारत ने चार सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम किए हैं।

    खबरें और भी

    प्वाइंट्स टेबल-

    भारत ने अब तक कुल 6 गोल्ड, 8 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए है। इसके साथ भारत पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। चौथे दिन के अंत तक भारत सातवें स्थान पर था, लेकिन इस गोल्ड ने भारत को दो स्थान की बढ़त दिलाई है। 

    ये भी पढ़ें:- Asian Games 2023: शूटिंग में भारत का डंका, Sift Kaur Samra ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड्, झोली में डाला गोल्ड मेडल