Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Asian Games हांगझू में भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम का शानदार प्रदर्शन, क्वार्टर फाइनल का कटाया टिकट

    By Jagran NewsEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 01:13 AM (IST)

    भारतीय पुरुष वालीबाल टीम ने शानदार लय जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां चीनी ताइपे पर 3-0 की जीत से एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दक्षिण ...और पढ़ें

    भारतीय पुरुष वालीबाल टीम ने शानदार लय जारी रखा
    भारतीय पुरुष वालीबाल टीम ने शानदार लय जारी रखा

    HighLights

    1. भारतीय पुरुष वालीबाल टीम ने शानदार लय जारी रखा
    2. दक्षिण कोरिया पर शानदार जीत हासिल की
    3. क्वार्टर फाइनल का कटाया टिकट

    नई दिल्ली, प्रिंट। भारतीय पुरुष वालीबाल टीम ने शानदार लय जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां चीनी ताइपे पर 3-0 की जीत से एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

    दक्षिण कोरिया पर हासिल की जीत-

    दक्षिण कोरिया पर शानदार जीत हासिल करने के बाद भारत ने शुक्रवार को चीनी ताइपे पर एक घंटे 25 मिनट में 25-22, 25-22, 25-21 से जीत प्राप्त की और पहले से छठे स्थान के प्लेआफ के लिए क्वालीफाई किया। भारत का रविवार को जापान या कजाखस्तान के सामने होगा।

    पहले पिछड़ रहा था भारत-

    भारतीय टीम पहले पिछड़ रही थी, लेकिन एरिन वर्गीज ने 11-13 से अंतर कम कराया जिसके बाद 21-21 की बराबरी प्राप्त की। फिर वर्गीज और अश्वल राय ने अंतिम दो अंक जीतकर भारत को बढ़त दिलाई। दूसरे सेट में एक समय स्कोर 17-17 से बराबर था, लेकिन भारतीय टीम ने अंतिम क्षण में लगातार अंक जुटाकर 25-22 से इसे भी अपने नाम किया।

    ये भी पढ़ें:- Asian Games हांगझू में नहीं दिखेंगे भारत के ये सितारे, चोटों व नियमों के उल्लंघन ने दिलाई निराशा

    निर्णायक सेट में भारतीय टीम एक समय 10-4 से आगे थी, लेकिन बढ़त गंवाकर 14-14 की बराबरी पर आ गई। पर उन्होंने 21-18 की बढ़त बनाकर 25-21 से इसे जीत लिया।