विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय मेंस हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 15-1 से रौंदा, मनिंदर सिंह ने दागे चार गोल

By AgencyEdited By: Shubham Mishra
Updated: Wed, 30 Aug 2023 12:15 AM (IST)

मनिंदर सिंह के चार गोल और मोहम्मद राहिल की हैट्रिक की मदद से भारत ने मंगलवार को बांग्लादेश को 15-1 से करारी शिकस्त देकर पुरुष एशियाई हाकी 5एस विश्व कप ...और पढ़ें

भारतीय हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 15-1 से हराया।
भारतीय हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 15-1 से हराया।

सलाला, प्रेट्र। मनिंदर सिंह के चार गोल और मोहम्मद राहिल की हैट्रिक की मदद से भारत ने मंगलवार को बांग्लादेश को 15-1 से करारी शिकस्त देकर पुरुष एशियाई हाकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर में अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। भारतीय टीम ने अपने कमजोर प्रतिद्वंदी के विरुद्ध शुरू से ही दबदबा बनाए रखा।

भारत की धमाकेदार जीत

बांग्लादेश ने शुरुआत में गोल कर दिया था, लेकिन इसके बाद भारत ने उसको आगे ऐसा कोई मौका नहीं दिया।भारत की तरफ से मनिंदर ने 10वें, 18वें, 28वें और 30वें मिनट में जबकि राहिल ने दूसरे, 15वें और 24वें मिनट में गोल किये। इनके अलावा सुखविंदर (13वें, 22वें), गुरजोत सिंह (13वें, 23वें) और पवन राजभर (19वें, 26वें) ने दो-दो जबकि मंदीप मोर (आठवें), और दिपसन टिर्की (नौवें) ने एक-एक गोल दागा।

बांग्लादेश के लिए एकमात्र गोल सावोन सरोवर (दूसरे मिनट) ने किया। भारत बुधवार को दो मैच खेलेगा। पहले उसका सामना मेजबान ओमान से होगा और फिर वह चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ेगा। वह गुरुवार को मलेशिया और जापान का सामना करेगा।