Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पैरालंपिक्‍स में मेडल जीतने वाली Sheetal Devi को Anand Mahindra ने गिफ्ट की लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

    Updated: Tue, 28 Jan 2025 04:48 PM (IST)

    Anand Mahindra gifts Sheetal Devi a Scorpio N Car पेरिस पैरालिंपिक्स 2024 खेलों में भाग लेकर तीरंदाजी स्पर्धा के मिश्रित टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतक ...और पढ़ें

    Anand Mahindra ने Sheetal Devi को गिफ्ट की Scorpio-N कार
    Anand Mahindra ने Sheetal Devi को गिफ्ट की Scorpio-N कार

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Anand Mahindra gifts Sheetal Devi Scorpio N: महिंद्रा कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने जम्मू-कश्मीर की पैरालिंपिक की विश्व की नंबर दो तीरंदाज खिलाड़ी शीतल देवी और उनके परिवार से मुलाकात की। एक्स पर शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा रहा है कि आनंद महिंद्रा शीतल देवी को स्कॉर्पियो-एन गिफ्ट कर रहे हैं।

    Anand Mahindra ने Sheetal Devi को गिफ्ट की Scorpio-N कार

    दरअसल, जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले के लोईधार गांव की रहने वाली 18 वर्षीय शीतल देवी (Sheetal Devi Scorpio N Car) ने पेरिस पैरालिंपिक्स 2024 खेलों में भाग लेकर तीरंदाजी स्पर्धा के मिश्रित टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था।

    पैरालिंपिक्स खेलों में जहां सभी तीरंदाज अपने हाथों से कमान पर तीर चढ़ाकर लक्ष्य की ओर निशाना साधते हुए नजर आए, तो शीतल देवी ने यह कारनामा अपने पैरों से कर दिखाया। उन्होंने अपने पैरों से कमान पर तीर चढ़ाकर और फिर लक्ष्य की ओर निशाना साधकर भारत देश के लिए कांस्य पदक अपने नाम किया।

    यह भी पढ़ें: KBC में मोटी धनराशि जीत चुकी हैं पैरालंपिक मेडलिस्ट Sheetal Devi, मोटिवेट करेगी संघर्ष की कहानी

    उन्होंने 69 वर्षीय महिंद्रा को इंप्रेस किया। आनंद महिंद्रा ने X पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए शीटल की सराहना की। उन्होंने लिखा,

    "मैं लंबे समय से शीतल देवी की प्रतिभा को दूर से ही सराहता था। जब उन्हें व्यक्तिगत रूप से देखा, तो मैं उनकी असाधारण दृढ़ता, संकल्प और एकाग्रता से प्रभावित हुआ। उनकी मां और बहन से बात करते हुए यह स्पष्ट था कि यह परिवार में चलता है।"

    महिंद्रा ने आगे लिखा कि उन्होंने मुझे एक तीर तोहफे के रूप में दिया, जो एक धनुर्धारी के रूप में उनकी पहचान का प्रतीक है, जो किसी भी सीमाओं से परे है। सचमुच अमूल्य! शीटल हम सभी के लिए प्रेरणा हैं, और मुझे गर्व है कि वह अब एक स्कॉर्पियो-एन में हैं- एक उपयुक्त वाहन जैसा कि वह नई ऊंचाइयों तक पहुंचती हैं।

    खबरें और भी

    बता दें कि स्कॉर्पियो-ए कार 13 लाख रुपये की कीमत से शुरू है। आनंद महिंद्रा ने शीतल देवी को लाखों रुपये की कार गिप्ट कर अपना वादा पूरा किया है।