विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Indonesia Masters 2026: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में

Published: Thu, 22 Jan 2026 11:13 PM (IST)

पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन ने गुरुवार को सीधे गेम में जीत हासिल करके इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर ...और पढ़ें

पीवी सिंधू ने जीता मुकाबला।

पीवी सिंधू ने जीता मुकाबला।

HighLights

  1. लक्ष्य ने हांगकांग के जेसन गुनावन को हराया

  2.  सिंधू ने डेनमार्क की होजमार्क कजेरफेल्ड मात दी

जकार्ता, पीटीआई: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन ने गुरुवार को सीधे गेम में जीत हासिल करके इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। लक्ष्य ने हांगकांग के जेसन गुनावन को आधे घंटे से कुछ अधिक समय तक चले मुकाबले में 21-10 21-11 से हराया।

जबकि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने अपने प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में डेनमार्क की अपनी कड़ी प्रतिद्वंदी होजमार्क कजेरफेल्ड पर 21-19 21-18 से जीत दर्ज की। यह मैच 43 मिनट तक चला। डेनमार्क की खिलाड़ी के विरुद्ध अब तक हुए छह मुकाबलों में सिंधू की यह पांचवीं जीत थी।

सिंधू का अगला मुकाबला टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व की नंबर चार खिलाड़ी चीन की चेन यू फेई से होगा। सिंधू और फेई अब तक 13 बार एक-दूसरे का सामना कर चुकी हैं। कुल रिकार्ड में फेई का पलड़ा 7-6 से थोड़ा भारी है। भारतीय खिलाड़ी ने आखिरी बार 2019 में फेई को हराया था और वह इस रिकार्ड को बेहतर करने के लिए उत्सुक होंगी।

यह भी पढ़ें- Indonesia Masters: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़‍ियों ने किया कड़ा संघर्ष, सिंधू, लक्ष्य और श्रीकांत ने अगले दौर में किया प्रवेश

यह भी पढ़ें- Indonesia Open: इंडिया ओपन को पीछे छोड़ जकार्ता में दम दिखाने उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, लक्ष्य सेन और पीवी सिंधू पर नजरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।