Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    John Cena ने Chandrayaan-3 लैंडिंग के लिए किया एक शानदार पोस्‍ट, फैंस बोले- 'देश का Cena गर्व से चौड़ा'

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Nigam
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 01:34 PM (IST)

    भारत के ऐतिहासिक चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग करने से पहले डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई सुपरस्‍टार जॉन सीना के पोस्‍ट ने फैंस का दिल जीत लिया। जॉन सीना का इंस ...और पढ़ें

    जॉन सीना का इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट फैंस को काफी पसंद आया
    जॉन सीना का इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट फैंस को काफी पसंद आया

    नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। भारत ने बुधवार की शाम इतिहास रच दिया। भारत ने चांद के दक्षिण ध्रुव पर यान की सफल लैंडिंग कराने वाले दुनिया का पहला देश बना। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से पहले डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई सुपरस्‍टार जॉन सीना के एक पोस्‍ट ने फैंस का दिल जीत लिया।

    जॉन सीना ने अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल पर भारतीय तिरंगे का फोटो शेयर किया, जो फैंस को काफी पसंद आया। डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई रेसलर और हॉलीवुड एक्‍टर जॉन सीना ने भारतीय तिरंगे का फोटो जरूर शेयर किया, लेकिन इसके साथ कोई कैप्‍शन शेयर नहीं किया।

    View this post on Instagram

    A post shared by John Cena (@johncena)

    जॉन सीना का पोस्‍ट वायरल

    हालांकि, फैंस का मानना है कि जॉन सीना ने यह पोस्‍ट देश के चंद्रयान-3 मिशन के समर्थन में किया। जॉन सीना के पोस्‍ट में कमेंट्स की बाढ़ आई। एक यूजर ने जॉन सीना की भावना की तारीफ करते हुए लिखा, ''देश का सीना गर्व से चौड़ा।''

    गौरतलब हो कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था (ISRO) ने बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर स्पेस क्रॉफ्ट की सफल सॉफ्ट लैंडिंग कराई। भारत ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च किया था। इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर पानी की तलाश करना है। चंद्रयान की सफलता के बाद पूरे देश ने जश्न मनाया।

    8 सितंबर को भारत आएंगे जॉन सीना

    जॉन सीना के बारे में एक बड़ी खबर आई है। डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई कंपनी ने सोमवार को पुष्टि की है कि अगले महीने जॉन सीना वापसी करेंगे। जॉन सीना 1 सितंबर को पेनसिलवानिया में स्‍मैकडाउन में नजर आएंगे। इसके बाद 8 सितंबर को भारत में जीएमसी बालायोगी इंडोर स्‍टेडियम में भी वो कंपनी के साथ आएंगे।

    खबरें और भी

    हालांकि, यह पता नहीं चल सका है कि भारत में वो क्‍या करेंगे, लेकिन उन्‍होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई सुपरस्‍टार स्‍पेकटेकल शो में फाइट करने की योजना बना रहे हैं।