Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paris Paralympics 2024: कपिल परमार ने रचा इतिहास, पैरा जूडो में भारत को दिलाया पहला मेडल

    Updated: Thu, 05 Sep 2024 08:49 PM (IST)

    पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय एथलीट लगातार अच्‍छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पैरालंपिक के 8वें दिन रात को भारत की झोली में 25वां मेडल आया। कपिल परमार ने इ ...और पढ़ें

    कपिल परमार ने जीता कांस्‍य पदक। इमेज- सोशल मीडिया
    कपिल परमार ने जीता कांस्‍य पदक। इमेज- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत का 25वां मेडल
    2. कपिल ने एलिल्टन डी ओलिवेरा को हराया
    3. परमार को दोनों मुकाबलों में मिला यलो कार्ड

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय एथलीट लगातार अच्‍छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पैरालंपिक के 8वें दिन रात को भारत की झोली में 25वां मेडल आया। कपिल परमार ने इतिहास रच दिया। उन्‍होंने मेंस -60 किग्रा जे1 वर्ग में ब्रॉन्‍ज मेडल जीता। यह पैरा जूडो में भारत के लिए पहला मेडल है।

    भारत के खाते में 11वां कांस्‍य पदक

    कपिल ने ब्राज़ील के एलिल्टन डी ओलिवेरा को इप्पोन के माध्यम से 33 सेकंड में हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। पेरिस पैरालंपिक 2024 में यह भारत का 11वां ब्रॉन्‍ज मेडल है। इसके अलावा भारत की झोली में 5 गोल्‍ड और 9 सिल्‍वर मेडल भी आए हैं।

    शुरुआत से ही हावी रहे परमार

    परमार ने शानदार प्रदर्शन किया। वह शुरुआत से ही अपने विरोधी पर हावी रहे और 10-0 से जीत दर्ज की। इससे पहले वह सेमीफाइनल में एस. बनिताबा खोर्रम अबादी से हार गए थे। चैंप्स-डी-मार्ट मैदान में उन्हें उनके ईरानी प्रतिद्वंद्वी ने 0-10 से हराया था। 2022 एशियाई खेलों में इसी वर्ग में रजत पदक जीतने वाले परमार ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल में वेनेजुएला के मार्को डेनिस ब्लैंको को 10-0 से हराया था।

    ये भी पढ़ें: Paris Paralympics 2024: हरविंदर के धनुष से निकला सोना, सचिन ने दिलाई चांदी; भारत ने अब तक जीते कुल 22 पदक

    परमार को दिखाया गया यलो कार्ड

    परमार को गुरुवार को दोनों प्रतियोगिताओं में से प्रत्येक में यलो कार्ड दिया गया। जूडो में पीले कार्ड मामूली उल्लंघनों जैसे निष्क्रियता या ऐसी तकनीक का उपयोग करने के लिए दिए जाते हैं जो प्रतिद्वंद्वी को बाधा पहुंचा सकती है या चोट पहुंचा सकती है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: कौन हैं हरविंदर और धर्मबीर, जिन्होंने भारत को Paralympics 2024 में गोल्ड जिताकर रचा इतिहास