विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोरिया मास्टर्स में लड़कियों का जलवा, लड़कों का सूपड़ा साफ: तन्वी शर्मा-अनमोल की शानदार जीत, किदांबी श्रीकांत ने किया निराश

Published: Thu, 06 Aug 2026 09:58 AM (IST)

ताइपे ओपन चैंपियन तन्वी शर्मा ने कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करते हुए बुधवार को दूसरे दौर में जगह बना ली।

तन्वी शर्मा

तन्वी शर्मा

आसन (द. कोरिया), पीटीआई। ताइपे ओपन चैंपियन तन्वी शर्मा ने कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करते हुए बुधवार को दूसरे दौर में जगह बना ली, लेकिन पुरुष सिंगल्स में विश्व चैंपियनशिप के पूर्व रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत को पहले ही दौर में हारकर बाहर होना पड़ा।

तीसरी वरीयता प्राप्त तन्वी ने चीन की युआन एन क्वी को सीधे गेम में 21-16, 21-15 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। महिला सिंगल्स के अन्य मुकाबलों मे रक्षिता रामराज ने शानदार वापसी करते हुए कोरिया की यू आ योन को 22-24, 21-12, 21-13 से हराया। वहीं मानसी सिंह ने किम जू यून को 14-21, 21-19, 21-9 से मात दी।

इशारानी बरुआ ने स्थानीय खिलाड़ी ली सो युल को 21-18, 15-21, 21-7 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। आठवीं वरीयता प्राप्त अनमोल खरब ने भी पहला गेम गंवाने के बाद हांगकांग की लो सिन यान हैप्पी को 16-21, 21-17, 21-12 से शिकस्त दी।

पुरुष सिंगल्स में श्रीकांत को इजरायल के डेनियल डुबोवेंको ने कड़े मुकाबले में 20-22, 21-14, 12-21 से हराया। किरण जार्ज, मिथुन मंजूनाथ, तरुण मन्नेपल्ली और रौनक चौहान भी पहले दौर में ही बाहर हो गए।

यह भी पढ़ें- ताइपे में गदर मचाने के बाद अब कोरिया फतह करने उतरेंगी 17 साल की तन्वी शर्मा, किदांबी श्रीकांत की भी जोरदार वापसी

यह भी पढ़ें- तन्वी ने मां से सीखे हैं बैडमिंटन के गुर, इनडोर स्टेडियम में घंटों अभ्यास करती थीं तन्वी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।