Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paris Olympics 2024: लक्ष्‍य सेन को सेमीफाइनल में मिली हार, विक्टर एक्सलसेन ने रोमांचक मुकाबले में रौंदा

    Updated: Sun, 04 Aug 2024 04:33 PM (IST)

    पेरिस ओलंपिक 2024 में रविवार को भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन का सेमीफाइनल में डेनमार्क के विक्टर एक्सलसेन से मुकाबला हुआ। उन्‍हें इस मुकाबले में ह ...और पढ़ें

    लक्ष्‍य सेन को हार का सामना करना पड़ा। इमेज- सोशल मीडिया
    लक्ष्‍य सेन को हार का सामना करना पड़ा। इमेज- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. विक्‍टर ने लक्ष्‍य सेन को 22-20, 21-14 से हराया
    2. अभी भी लक्ष्‍य सेन के पास ब्रॉन्‍ज मेडल जीतने का मौका
    3. मलेशिया के ली जी जिया से होगा सेन का मुकाबला

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में रविवार को भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन का सेमीफाइनल में डेनमार्क के विक्टर एक्सलसेन से मुकाबला हुआ। उन्‍हें इस कड़े मुकाबले में लक्ष्‍य से को हार का सामना करना पड़ा। डेनमार्क के विक्टर एक्सलसेन ने उन्‍हें 22-20, 21-14 से हराया। हालांकि, लक्ष्‍य अभी भी मेडल जीत सकते हैं। 

    ब्रॉन्‍ज मेडल के लिए होने वाले मैच में लक्ष्य सेन की टक्‍कर मलेशिया के ली जी जिया से होगी। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में भारतीय स्‍टार लक्ष्‍य सेन ने चीनी ताइपे के चाउ टिन चेन को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री ली थी। लक्ष्य ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बने थे।

    पहले गेम में कांटे की टक्‍कर देखने को मिली

    पहले गेम की शुरुआत में पिछड़ने के बाद लक्ष्‍य सेन ने शानदार वापसी की और स्‍कोर 5-5 की बराबरी पर पहुंच गया। लक्ष्‍य यहीं नहीं रुके और उन्‍होंने कुछ ही देर में 7-6 से बढ़त बना ली। हालांकि, विक्‍टर ने थोड़े ही समय में स्‍कोर 7-7 की बराबरी पर ला दिया। दोनों ही प्‍लयेर एक दूसरे पर भारी पड़ रहे थे। थोड़ी ही देर में स्‍कोर 9-9 की बराबरी पर आ गया।

    अंत में विक्‍टर ने मारी बाजी

    इसके बाद लक्ष्‍य ने कुछ बढ़त बनाई और स्‍कोर 15-10 हो गया। इस बीच लक्ष्‍य ने अच्‍छा खेल दिखाया और बढ़त बनाई, लेकिन विक्टर एक्सलसेन ने बेहतरीन वापसी की और स्‍कोर 19-17 पर पहुंच गया। विक्‍टर और लक्ष्‍य की बीच कांटे का मुकाबला चला और पहले सेट में स्‍कोर 20-20 पहुंच गया। हालांकि, अंत में विक्‍टर ने 22-20 से पहला गेम अपने नाम किया।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Olympics Lovlina Borgohain: मुक्केबाजी में मेडल जीतने का टूटा भारत का सपना, लवलीना बोरगोहेन की हार के साथ खत्म हुआ सफर

    लक्ष्‍य ने दूसरा सेट भी गंवाया

    • लक्ष्‍य सेन ने दूसरे गेम की भी जोरदार अंदााज में शुरुआत की। उन्‍हें अच्‍छी शुरुआत मिल और उन्‍होंने 8-3 से बढ़त बना ली।
    • इसके बाद लक्ष्‍य सेन ने कुछ गलतियां की जिससे विक्‍टर को वापसी का मौका मिल गया।
    • ब्रेक तक लक्ष्‍य सेन 11-10 से आगे थे, लेकिन ब्रेक के बाद विक्‍टर ने वापसी की और स्‍कोर 11-11 पहुंचा दिया।
    • विक्‍टर यहीं नहीं रुके और अपनी बढ़त में लगातार इजाफा करते चले गए।
    • उन्‍होंने लक्ष्‍य को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और 21-14 से दूसरा गेम अपने नाम किया।
    • इसके साथ ही विक्‍टर ने फाइनल में जगह पक्‍की की। 

    ये भी पढ़ें: Olympics 2024, Hockey: टीम इंडिया ने दिखाया '10 का दम', ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी शूट आउट में हरा सेमीफाइनल में बनाई जगह