Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manika Batra ने रचा इतिहास, टेबल टेनिस में यह मुकाम हासिल करने वाली बनीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी

    Updated: Tue, 14 May 2024 04:46 PM (IST)

    मनिका बत्रा टेबल टेनिस के इतिहास में टॉप 25 रैंकिंग में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि मनिका सिंगल्स में यह ...और पढ़ें

    Manika Batra: मनिका बत्रा ने रचा इतिहास।
    Manika Batra: मनिका बत्रा ने रचा इतिहास।

    HighLights

    1. मनिका बत्रा ने रचा इतिहास
    2. यह मुकाम हासिल करने वाली बनीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टेबल टेनिस स्टार खिलाड़ी मनिका बत्रा ने इतिहास रच दिया है। मनिका टेबल टेनिस की रैंकिंग में टॉप 25 में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला प्लेयर बन गई हैं। मनिका ने 15 पायदान की छलांग लगाई है और वह ताजा रैंकिंग में 24वें नंबर पर पहुंच गई हैं। इससे पहले मनिका की बेस्ट रैंकिंग 39 थी। पिछले हफ्ते सऊदी स्मैश टूर्नामेंट में मनिका का प्रदर्शन जोरदार रहा था और उन्होंने विश्व की नंबर 2 खिलाड़ी को मात दी थी।

    मनिका ने रचा इतिहास

    मनिका बत्रा टेबल टेनिस के इतिहास में टॉप 25 रैंकिंग में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि मनिका सिंगल्स में यह मुकाम हासिल करने वाली दूसरी ही प्लेयर हैं। मनिका से पहले यह उपलब्धि साथियान गणानाशेखरन ने साल 2019 में हासिल की थी। साथियान के बाद इस मुकाम तक पहुंचने वाली मनिका दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनी हैं।

    वर्ल्ड नंबर 2 खिलाड़ी को दी थी मात

    मनिका बत्रा का प्रदर्शन हाल ही में खेले गए सऊदी स्मैश टूर्नामेंट में कमाल का रहा था। मनिका ने वर्ल्ड नंबर 2 खिलाड़ी और ओलंपिक मेडलिस्ट वांग मन्यु को पटखनी दी थी। मनिका ने 14वें नंबर की प्लेयर नीना मितेलहम को भी हराते हुए क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया था। हालांकि, क्वार्टर फाइनल में मनिका को जापान की प्लेयर से कड़ी टक्कर मिली थी और उनको हार का मुंह देखना पड़ा था।

    शरथ कमल नीचे फिसले

    अचंत शरथ कमल को ताजा रैंकिंग में तीन पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है। शरथ रैंकिंग में 40वें नंबर पर खिसक गए हैं। वहीं, मानव 62वें नंबर पर मौजूद हैं, तो हरमीत देसाई 63वें पायदान पर काबिज हैं। मिक्स डबल्स में मनिका और साथियान की जोड़ी एक पायदान नीचे खिसक कर 24वें नंबर पर पहुंच गई है।

    खबरें और भी