Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खेल मंत्री बनने के बाद मनसुख मांडविया ने दिया पहला रिएक्शन, पूरे देश से किया बड़ा वादा, जानिए क्या कहा

    Updated: Tue, 11 Jun 2024 06:27 PM (IST)

    गुजरात की पोरबंदर सीट से लोकसभा चुनाव जीतकर आए मनसुख इससे पहले हेल्थ मिनिस्टर थे। कोविड-19 के दौरान वह इस पद पर काबिज थे। इसके अलावा वह कैमिकल और फर्ट ...और पढ़ें

    मनसुख मांडविया ने संभाला खेल मंत्रालय का कार्यभार
    मनसुख मांडविया ने संभाला खेल मंत्रालय का कार्यभार

    HighLights

    1. मनसुख मांडविया ने बतौर खेल मंत्री शुरू किया कामकाज
    2. अनुराग ठाकुर की जगह बनाए गए हैं खेल मंत्री
    3. गुजरात की पोरबंदर सीट हैं लोकसभा सांसद

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार में खेल मंत्री बनाए गए मनसुख मांडविया ने मंगलवार को अपना कार्यभार संभाला। उन्होंने कार्यभार संभालते हुए कहा कि वह देश में खेलों की स्थितियों को बेहतर करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।

    गुजरात की पोरबंदर सीट से लोकसभा चुनाव जीतकर आए मनसुख इससे पहले हेल्थ मिनिस्टर थे। कोविड-19 के दौरान वह इस पद पर काबिज थे। इसके अलावा वह कैमिकल और फर्टिलाइजर्स मंत्रालय का कार्यभार भी संभाले हुए थे। इस बार भी उन्हें दो मंत्रालय सौंप गए हैं।

    यह भी पढ़ें- BAN vs SA: बांग्लादेशी बल्लेबाज को आया गुस्सा, बैट के हाथ से किए दो टुकड़े और फेंक दिया बल्ला, जिसने देखा हैरान रह गया

    खेल मंत्री बनने के बाद दी पहली प्रतिक्रिया

    मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपने कार्यभर संभालने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "देश के युवाओं को और मजबूत करने और देश को खेल के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए मैंने आज खेल मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है। हम इन क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए पूरी शिद्दत के साथ काम करेंगे।"

    इसके अलावा मनसुख ने श्रम और रोजगार मंत्रालय का भी कार्यभार संभाला है। उनके साथ खेल राज्य मंत्री रेखा खड़से भी मौजूद रहीं।

    मिली थी बड़ी जिम्मेदारी

    मांडविया को साल 2021 के बीच में हेल्थ मिनिस्ट्री दी गई थी। उस समय देश कोविड-19 की मार से जूझ रहा था। तब मोदी सरकार में कैबिनेट में बदलाव हुए थे और हर्षवर्धन से हेल्थ मिनिस्ट्री लेकर मनसुख को दिया गया था। उनके जिम्मे ऑक्सिजन की सप्लाई की कमी पूरी करने की जिम्मेदारी थी। इसके अलावा कोविड की वैक्सीन के काम को देखने की भी जिम्मेदारी मिली थी। इस बार जेपी नड्डा को स्वास्थय मंत्रालय दिया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs PAK मैच को लेकर यूट्यूबर ने पूछा सवाल, गुस्साए गार्ड ने मार दी गोली, मौके पर हुई मौत,पाकिस्तान से आई दहला देने वाली खबर