विश्व मुक्केबाजी कप में मीनाक्षी-दीपक करेंगे भारत की अगुआई
भारत की नंबर एक मुक्केबाज मीनाक्षी और दीपक चीन में होने वाले विश्व मुक्केबाजी कप 2026 (चरण दो) में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। यह टूर्नामेंट भारतीय ...और पढ़ें
-1780803022779_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, नई दिल्ली: दुनिया की नंबर एक मुक्केबाज मीनाक्षी और अनुभवी दीपक चीन के गुइयांग में 15 से 21 जून तक होने वाले विश्व मुक्केबाजी कप 2026 (चरण दो) में भारत की चुनौती की अगुआई करेंगे। यह भारत की दूसरे दर्जे की टीम है।
इसमें राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के ट्रायल में उप विजेता रहे मुक्केबाज शामिल हैं। भारत पिछले विश्व कप चक्र में शानदार प्रदर्शन के बाद इस टूर्नामेंट में उतर रहा है। उस दौरान टीम ने अलग-अलग चरण में लगातार कई पदक जीते और फाइनल में भी अच्छा प्रदर्शन किया। इससे वैश्विक स्तर पर उसके बढ़ते रुतबे का पता चलता है।
चुनी है मजबूत टीम
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने एक मजबूत टीम चुनी है, जिसमें पुरुष और महिला दोनों वर्ग में अनुभवी और युवा प्रतिभा का अच्छा मिश्रण है। शीर्ष 10 रैंकिंग वाले खिलाड़ियों की कुल संख्या के मामले में भारत अभी दुनिया में तीसरे स्थान पर है। इसमें महिला वर्ग में दूसरा और पुरुष वर्ग में चौथा स्थान शामिल है। शीर्ष तीन रैंकिंग वाले खिलाड़ियों के मामले में भारत महिला वर्ग में दुनिया में सबसे आगे है जो एलीट स्तर पर उसके दबदबे को दिखाता है।
अहम है टूर्नामेंट
यह टूर्नामेंट भारतीय मुक्केबाजों के लिए जरूरी रैंकिंग अंक हासिल करने और महत्वपूर्ण प्रतिस्पर्धी सत्र में अपनी लय बनाए रखने का मौका है।
महिला मुक्केबाजों की टीम: मीनाक्षी (51 किग्रा), पूनम (54 किग्रा), प्राची (57 किग्रा), माही लामा (60 किग्रा), स्नेह (65 किग्रा), गीतिमोनी जी (70 किग्रा), सनामाचा सी (75 किग्रा), नैना (80 किग्रा), अल्फिया तरन्नुम (80 किग्रा से अधिक)
पुरुष टीम: ऋषि एस (50 किग्रा), निखिल (55 किग्रा), अनमोल (60 किग्रा), अभिनाश जामवाल (65 किग्रा), दीपक (70 किग्रा), मालसावंटलुंगा (80 किग्रा), जुगनू (85 किग्रा), हर्ष चौधरी (90 किग्रा, सावन जी (90 किग्रा से अधिक)।
यह भी पढ़ें- 4 टीमें, 40 मुक्केबाज और हाई-वोल्टेज मुकाबले; 6 जुलाई से देश में पहली बार होगी प्रोफेशनल बॉक्सिंग लीग