Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    World Athletics Championship: 4 साल पहले जहां नीरज चोपड़ा ने रचा था इतिहास, क्या वहीं कर पाएंगे एक और अनोखा काम?

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 07:13 PM (IST)

    भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा टोक्यो में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए पदक की उम्मीद हैं। नीरज लगातार दो स्वर्ण पदक जीत कर ...और पढ़ें

    नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक की सबसे बड़ी उम्मीद हैं
    नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक की सबसे बड़ी उम्मीद हैं

    HighLights

    1. टोक्यो में कल से शुरू होगी विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप
    2. नीरज चोपड़ा की नजरें लगातार दूसरे स्वर्ण पदक पर
    3. नीरज से होगी पदक की सबसे ज्यादा उम्मीदें

    टोक्यो, पीटीआई : भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा शनिवार से टोक्यो में शुरू हो रही विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए पदक की इकलौती उम्मीद होंगे। वह देश की आशाओं पर खरा उतरने के साथ लगातार दो स्वर्ण पदक जीत कर विश्व चैंपियनशिप के इतिहास में ऐसा करने वाले तीसरे पुरुष भाला फेंक एथलीट बनने की कोशिश करेंगे।

    नीरज ने 2023 में बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 88.17 मीटर की दूरी के साथ स्वर्ण पदक जीता था, जबकि पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम (87.82 मीटर) ने रजत और चेक गणराज्य के याकूब वादलेज (86.67 मीटर) ने कांस्य पदक जीता था।

    इस लिस्ट में लिखवा सकते हैं नाम

    नीरज अगर 18 सितंबर को टोक्यो में भाला फेंक के फाइनल में स्वर्ण जीतते हैं, तो वह लगातार दो विश्व चैंपियनशिप में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले चेक गणराज्य के महान खिलाड़ी जेन जेलेज्नी (1993 और 1995) और ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स (2019 और 2022) की सूची में शामिल हो जाएंगे। जेलेज्नी इस समय नीरज के कोच भी हैं।

    नीरज को इन एथलीटों से मिलेगी चुनौती

    27 वर्षीय नीरज के सामने इस बार अरशद नदीम के अलावा जर्मनी के जूलियन वेबर, एंडरसन पीटर्स, केन्या जूलियस येगो, त्रिनिदाद एंव टोबैगो के केशोर्न वालकाट, याकूब वादलेज और ब्राजील के लुइज डा सिल्वा की चुनौती होगी।

    खबरें और भी

    जिस मैदान पर रचा था इतिहास, उसी पर मुकाबला

    यह मुकाबला टोक्यो के उसी मैदान में होगा, जहां नीरज ने 2021 में ओलंपिक स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा था। पुरुष भाला फेंक का क्वालीफाइंग राउंड 17 सितंबर को आयोजित होगा। चोपड़ा इस साल की शुरुआत में दोहा डायमंड लीग में पहली बार 90 मीटर का आंकड़ा पार कर चुके हैं। चोपड़ा के अलावा सचिन यादव, यशवीर सिंह और रोहित यादव भी इस स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    यह भारतीय एथलीटों भी होंगे मैदान में

    भारत की ओर से अन्नु रानी (महिला भाला फेंक), पारुल चौधरी (महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज), मुरली श्रीशंकर (पुरुष लंबी कूद), गुलबीर ¨सह (पुरुष 5000 मीटर) और प्रवीण चित्रावेल (पुरुष त्रिकूद) अनिमेश कुजूर ( 200 मीटर दौड़) आदि भी फाइनल चरण तक पहुंचने की कोशिश करेंगे।

    रामबाबू, संदीप और प्रियंका करेंगे अभियान की शुरुआत

    भारतीय दल का अभियान शनिवार को पुरुषों और महिलाओं की 35 किमी पैदल चाल स्पर्धाओं के साथ शुरू होगा। राम बाबू और संदीप कुमार पुरुषों की 35 किमी पैदल चाल में हिस्सा लेंगे, जबकि प्रियंका गोस्वामी महिलाओं की इस स्पर्धा में भाग लेंगी। शाम के सत्र में, पूजा 1500 मीटर रेस की अपनी हीट में दौड़ेंगी।

    यह भी पढ़ें- World Athletics Championship: विश्व चैंपियनशिप में भारत की अगुआई करेंगे Neeraj Chopra, 13 सितंबर से शुरू होगा इवेंट

    यह भी पढ़ें- ज्यूरिख में औसत प्रदर्शन के बाद भी नीरज से सर्वश्रेष्ठ की आस, टोक्यो पर टिकीं पूरे भारत की नजरें