Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paris Olympics 2024: नीरज-अरशद पर बनी मूवी तो कौन होगा हीरो?, दोनों एथलीट ने दिए मजेदार जवाब

    Updated: Sun, 11 Aug 2024 09:05 PM (IST)

    पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने कुल 6 पदक जीते। भारत को इस बार कोई गोल्‍ड मेडल नहीं मिला। इकलौता रजत पदक जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने दिलाया। फाइनल मे ...और पढ़ें

    नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्‍वर मेडल। इमेज- सोशल मीडिया
    नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्‍वर मेडल। इमेज- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने जीत सिल्‍वर मेडल
    2. भाला फेंक का गोल्‍ड मेडल अरशद नदीम के नाम रहा
    3. फाइनल में नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर थ्रो किया

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने 1 सिल्‍वर मेडल समेत कुल 6 पदक जीते। भारत को इस बार कोई गोल्‍ड मेडल नहीं मिला। इकलौता रजत पदक जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने दिलाया। टोक्‍यो ओलंपिक 2020 के गोल्‍ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा गुरुवार रात को हुए जेवेलिन थ्रो के फाइनल में दूसरे स्थान पर रहे। उन्‍होंने 89.45 मीटर के थ्रो किया। पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम ने 92.97 मीटर थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता।

    अरशद की फिल्‍म में हीरो होंगे अमिताभ

    अब नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में नीरज चोपड़ा से पूछा जाता है कि अगर अरशद नदीम पर एक फिल्‍म बनती है तो अरशद नदीम का रोल किसे प्‍ले करना चाहिए? इस पर नीरज जवाब देते हैं कोई हाइट वाला हीरो ही देखना पड़ेगा क्‍योंकि अरशद की हाइट अच्‍छी है। इसके बाद वह अमिताभ बच्‍चन का नाम लेते हैं। यही सवाल अरशद नदीम से पूछा जाता है कि अगर नीरज चोपड़ा पर मूवी बनती है तो उनका रोल किसे करना चाहिए? इस पर अरशद काफी सोच-विचार के बाद शाहरुख खान का नाम लेते हैं।

    ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024 में 6 नहीं 12 मेडल जीत सकता था भारत, अंतिम समय में चूके ये एथलीट

    नीरज ने रच दिया इतिहास

    • फाइनल में नीरज चोपड़ा का प्रयास फाउल रहा था। नीरज ने दूसरे प्रयास में 89.45 का थ्रो किया। इसके अलावा उनके अन्‍य सभी प्रयास भी फाउल ही रहे।
    • दूसरी ओर फाइनल में अरशद नदीम से दमदार थ्रो देखने को मिले। पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया।
    • वह आजादी के बाद ट्रेक एंड फील्ड में 2 ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने।
    • इसके अलावा नीरज 2 ओलंपिक मेडल जीतने वाले चौथे भारतीय भी बने।
    • इससे पहले पहले सुशील कुमार, पीवी सिंधु और मनु भाकर ऐसा कर चुकी हैं।

    ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: दूसरा सबसे बड़ा दल और दूसरे सर्वाधिक मेडल, ओलंपिक के इतिहास में भारत को कब मिले कितने पदक