विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशियन पैरा गेम्स के 3 बार के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या, खेल जगत में पसरा सन्नाटा

Published: Wed, 28 Oct 2026 11:57 AM (IST)

एशियन पैरा गेम्स के तीन बार के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने आत्महत्या कर ली है। गाजियाबाद के रहने वाले नीरज ने सिर्फ 42 की उम्र में दुनिया छोड़ दिया।

नीरज यादव

नीरज यादव

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत को पैरा एशियन गेम्स में तीन बार गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज यादव ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली, जिसके बाद पूरे खेल जगत सन्नाटा पसर गया है। 42 साल के नीरज बीते रात अपने फ्लैट पर मृत पाए गए।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक आशंका है कि नीरज ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। नीरज का पोस्टमार्टम बुधवार को दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल में हो रहा है। बता दें कि नीरज के मौत की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है।

कौन थे नीरज यादव?

नीरज का जन्म 10 फरवरी, 1994 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ था। सात साल की उम्र में वो पोलियो को शिकार हो गए। हालांकि, नीरज ने इन चुनौतियों के बाद भी अपना सपना पूरा करने का प्रयास किया।

नीरज 2005 से 2012 तक व्हीलचेयर टेनिस खेलते रहे। इसके बाद साल 2015 में उन्होंने पैरा-एथलेटिक्स की दुनिया में कदम रखा। नीरज साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे।

नीरज ने साल 2015 में दिल्ली स्टेट एथलेटिक्स मीट में शॉट पुट, जैवलिन और डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर अपने करियर की शानदार शुरुआत की।

भारत के लिए जीता तीन गोल्ड

नीरज ने साल 2018 में पहली बार अपना नाम इतिहास के पन्नों में साल 2018 में दर्ज कराया था। नीरज ने जकार्ता में हुए पैरा एशियन गेम्स में एफ55 जेवलिन थ्रो में रिकॉर्ड 29.84 मीटर की दूरी के साथ गोल्ड मेडल जीत लिया था।

इसके बाद हांगझोउ एशियन पैरा गेम्स 2023 में भी उन्होंने भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने डिस्कस और जैविलन थ्रो, दोनों में ही गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने एफ54/55/56 कैटेगरी में डिस्कस में गोल्ड जीता। वहीं एफ55 वर्ग में उन्होंने जैवलिन में गोल्ड अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें- मोहम्मद अजहरूद्दीन से लड़ाई ने किया विनोद कांबली का करियर बर्बाद! ड्रेसिंग रूम में हुआ था भयंकर बवाल

यह भी पढ़ें- BCCI ने शुरू की बोन टेस्ट रिपोर्ट में गड़बड़ी की जांच, यूपी-राजस्थान में अंडर-16 खिलाड़ियों की उम्र में फर्जीवाड़ा का मामला आया था सामने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।