Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Asian Games 2023: ब्रॉन्ज मेडल से करना पड़ा निकहत जरीन को संतोष, सेमीफाइनल में हार के साथ खत्म हुआ सफर

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 12:20 AM (IST)

    निकहत जरीन का एशियन गेम्स 2023 में सफर समाप्त हो गया है। सेमीफाइनल मुकाबले में निकहत पर थाईलैंड की बॉक्सर भारी पड़ी। निकहत ने रक्सैट सी को कड़ी टक्कर ...और पढ़ें

    निकहत जरीन को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।
    निकहत जरीन को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

    HighLights

    1. निकहत जरीन को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।
    2. सेमीफाइनल में हार के साथ खत्म हुआ निकहत का सफर।

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। निकहत जरीन का एशियन गेम्स 2023 में सफर समाप्त हो गया है। सेमीफाइनल मुकाबले में निकहत पर थाईलैंड की बॉक्सर भारी पड़ी। निकहत ने रक्सैट सी को कड़ी टक्कर दी, लेकिन उनको रोमांचक मैच में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही निकहत का गोल्ड मेडल जीतने का सपना भी चकनाचूर हो गया। निकहत ब्रॉन्ज मेडल लेकर भारत लौटेंगी।

    सेमीफाइनल में टूटा गोल्ड का सपना

    सेमीफाइनल मुकाबले की शुरुआत निकहत ने जोरदार अंदाज में की। मैच का पहला राउंड निकहत के नाम रहा और वह थाईलैंड की बॉक्सर पर हावी नजर आईं। निकहत ने पहले राउंड को 3-2 से जीता। हालांकि, दूसरे राउंड में रक्सैट सी ने जोरदार वापसी की और निकहत पर एक के बाद एक मुक्कों की बरसात कर डाली। दूसरे राउंड को रक्सैट ने 3-2 से अपने नाम किया। थाईलैंड की बॉक्सर ने तीसरे राउंड में भी निकहत को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया और मैच को 3-2 से अपने नाम करते हुए फाइनल का टिकट हासिल कर लिया।

    ब्रॉन्ज से करना पड़ा संतोष

    निकहत जरीन को सेमीफाइनल में मिली हार के साथ ही ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। निकहत को गोल्ड मेडल का दावेदार माना जा रहा था। यही वजह रही कि उनकी हार से हर कोई हैरान था। बहरहाल, निकहत का प्रदर्शन टूर्नामेंट में जोरदार रहा। निकहत ने सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए खेले गए हर मुकाबले में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की थी।