Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arshad Nadeem: नीरज को पछाड़ जेवलिन में अरशद नदीम ने जीता गोल्ड, 32 साल का खत्म किया ओलंपिक पदक का सूखा

    Updated: Fri, 09 Aug 2024 01:41 AM (IST)

    पाकिस्तान के जेवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए 92.97 मीटर थ्रो किया। नदीम ने 32 स ...और पढ़ें

    अरशद नदीम ने जेवलिन में जीता गोल्ड मेडल। फोटो- रायटर
    अरशद नदीम ने जेवलिन में जीता गोल्ड मेडल। फोटो- रायटर

    HighLights

    1. अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक्‍स 2024 में जेवलिन में जीता गोल्ड
    2. नदीम ने फाइनल में 92.97 मीटर थ्रो करके बनाया नया ओलंपिक रिकॉर्ड
    3. भारत के स्‍टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा रहे दूसरे स्थान पर

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के हाथ निराशा हाथ लगी। वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने सभी को चौंकाते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। अरशद ने 92.97 मीटर भाला फेंक कर ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया। पाकिस्तान ने 32 साल बाद ओलंपिक में पहला मेडल जीता। पाकिस्तान ने आखिरा बार 1992 में ओलंपिक पदक जीता था।

    नीरज चोपड़ा के कड़े प्रतिद्वंद्वी अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक्‍स 2024 के जेवलिन स्‍पर्धा के फाइनल में गजब का प्रदर्शन किया। पहला थ्रो फाउल करने के बाद दूसरे थ्रो में वापसी की। अरशद नदीम ने दूसरे थ्रो में 92.97 मीटर भाला फेंका। यह ओलंपिक रिकॉर्ड रहा। इससे पहले ओलंपिक रिकॉर्ड 90.57 मीटर रहा था। टोक्यो ओलंपिक में अरशद नदीम चौथे स्थान पर रहे थे। वहां से प्रेरणा लेकर नदीम ने इतिहास रच दिया।

    अरशद नदीम के थ्रो

    • पहला थ्रो- फाउल
    • दूसरा थ्रो- 92.97 मीटर
    • तीसरा थ्रो- 88.72 मीटर
    • चौथा थ्रो- 79.40 मीटर
    • पांचवां थ्रो- 84.87 मीटर
    • छठवां थ्रो- 91.79 मीटर

    32 साल बाद पाकिस्तान ने जीता ओलंपिक मेडल

    पाकिस्तान ने आखिरी बार 1992 में गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके बाद से पदकों का सूखा चल रहा था। 32 साल बाद नदीम ने यह सूखा खत्म किया। पाकिस्तान ने ओलिंपिक गेम्स में अब कुल 11 मेडल जीत लिए हैं।

    विजेता मेडल इवेंट ओलंपिक
    पाकिस्तान हॉकी टीम सिल्वर मेंस हॉकी मेलबर्न 1956
    पाकिस्तान हॉकी टीम गोल्ड मेंस हॉकी रोम 1960
    मोहम्मद बशीर ब्रॉन्ज मेंस 73 किग्रा रेसलिंग रोम 1960
    पाकिस्तान हॉकी टीम सिल्वर मेंस हॉकी टोक्यो 1964
    पाकिस्तान हॉकी टीम गोल्ड मेंस हॉकी मेक्सिको सिटी 1968
    पाकिस्तान हॉकी टीम सिल्वर मेंस हॉकी म्यूनिख 1972
    पाकिस्तान हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेंस हॉकी मॉन्ट्रियल 1976
    पाकिस्तान हॉकी टीम गोल्ड मेंस हॉकी लॉस एंजिल्स 1984
    हुसैन शाह ब्रॉन्ज मेंस मिडिलवेट बॉक्सिंग सियोल 1988
    पाकिस्तान हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेंस हॉकी बार्सिलोना 1992

    यह भी पढे़ं- Olympics Mirabai Chanu: 'पीरियड्स की वजह से चूक गई', मीराबाई चानू ने मेडल न जीत पाने की बताई बड़ी वजह

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Olympics 2024, Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने दिखाया दम, भारत को दिलाया सिल्वर मेडल, रचा इतिहास