Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Padma Shri Awards 2024: रोहन बोपन्ना समेत इन हस्तियां को मिला पद्म श्री पुरस्कार, देखिए पूरी लिस्ट

    Updated: Thu, 09 May 2024 11:10 PM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 मई 2024 को भारतीय स्क्वैश प्लेयर जोशना चिन्नाप्पा को एक समारोह में अत्यधिक प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित कि ...और पढ़ें

    Padma Shri Awards 2024: इन 7 हस्तियों को मिला पद्म श्री पुरस्कार
    Padma Shri Awards 2024: इन 7 हस्तियों को मिला पद्म श्री पुरस्कार

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 मई 2024 को भारतीय स्क्वैश प्लेयर जोशना चिन्नाप्पा को एक समारोह में अत्यधिक प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। जोशना ही नहीं, बल्कि उनके अलावा खेल के क्षेत्र में सात हस्तियों को पद्म श्री प्रदान किया।

    चिनप्पा, जो पिछले साल एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रही थीं, उन्हें भी उस सूची में रखा गया, जिन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

    बताते चले कि पद्म पुरस्कार 2024 से सम्मानित होने वाली खेल हस्तियों की सूची में रोहन बोपन्ना, उदय विश्वनाथ देशपांडे, हरबिंदर सिंह, सतेंद्र सिंह लोहिया, पूर्णिमा महतो और गौरव खन्ना का नाम शामिल हैं।

    Padma Shri Awards 2024: इन 7 हस्तियों को मिला पद्म श्री पुरस्कार

    • रोहन बोपन्ना: दो बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन और 26 एटीपी युगल खिताब के विजेता रहे हैं।
    • जोशना चिनप्पा: दो बार की एशियाई व्यक्तिगत स्क्वैश चैंपियन और दीपिका पल्लीकल के साथ 2022 विश्व युगल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
    • उदय विश्वनाथ देशपांडे: एक अनुभवी कोच को राष्ट्रीय खेल 2023 में महाराष्ट्र के रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया।
    • गौरव खन्ना: द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता और पैरा बैडमिंटन के प्रमुख राष्ट्रीय कोच को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
    • सतेंद्र सिंह लोहिया: एक अनुभवी पैरा तैराक, जिन्हें भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
    • पूर्णिमा महतो: पूर्व तीरंदाज और 1998 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक विजेता रहे, जो कि अब एक शीर्ष कोच के रूप में अपनी सेवा देते हैं।
    • हरबिंदर सिंह: टोक्यो 1964 ओलंपिक में भारत की स्वर्ण पदक विजेता हॉकी टीम का हिस्सा रहे हरबिंदर सिंह को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया।