Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paralympics Medal Tally 2024: भारत का 29 मेडल के साथ पैरालंपिक का सफर हुआ खत्म, पदक तालिका में पाकिस्तान को छोड़ा पीछे

    Updated: Sun, 08 Sep 2024 03:45 PM (IST)

    पेरिस पैरालंपिक में भारत ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया। कुल 29 मेडल के साथ भारत का पेरिस पैरालंपिक में सफर समाप्त हुआ। इस बार भारत ने एथलेटिक्स में सबस ...और पढ़ें

    Paris Paralympics 2024 Medal Tally Updated: 29 मेडल जीतने के बाद पदक तालिका में किस स्थान पर भारत?
    Paris Paralympics 2024 Medal Tally Updated: 29 मेडल जीतने के बाद पदक तालिका में किस स्थान पर भारत?

    HighLights

    1. Paris Paralympics 2024 में 29 मेडल के साथ भारत का सफर समाप्त
    2. Paris Paralympics 2024 में भारत ने जीते कुल 7 गोल्ड
    3. Paralympics 2024 में 29 मेडल जीतने के बाद पदक तालिका में 18वें पायदान पर भारत

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस पैरालंपिक 2024 में रविवार यानी 8 सितंबर को भारत का सफर खत्म हो गया है। रविवार को पूजा ओझा भारत की तरफ से आखिरी एथलीट रही, जो महिला कैना स्प्रिंट 200 मीटर फाइनल रेस के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही और इस प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

    इस तरह भारत ने मेडल टैली में कुल 29 पदक के साथ पैरालंपिक में अपना सफर खत्म किया। भारत ने कुल 29 मेडल में 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। आइए जानते हैं 29 मेडल जीतने के बाद भारत पदक तालिका में किस स्थान पर रहा।

    Paris Paralympics 2024 Medal Tally Updated: 29 मेडल जीतने के बाद पदक तालिका में किस स्थान पर भारत?

    दरअसल, भारत की पेरिस पैरालंपिक 2024 (India Medals at Paralympics 2024) में सफर खत्म हो गया है। भारत ने पैरालंपिक 2024 में 29 मेडल जीते और पदक तालिका में 18वें नंबर के साथ अपना सफर समाप्त किया। भारत ने मेडल टैली में स्विट्जरलैंड, साउथ कोरिया, बेल्जियम, अर्जेंटीना और पाकिस्तान जैसे देशों को पीछे छोड़ा। भारत ने अब तक पैरालंपिक गेम्स में इतना शानदार प्रदर्शन नहीं किया था।

    29 मेडल जीतने के साथ पैरालंपिक में भारत ने अपने पिछले रिकॉर्ड्स ध्वस्त किए। पैरालंपिक गेम्स में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन टोक्यो में रहा था। टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत ने 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। उस वक्त 19 मेडल के साथ भारत ने पदक तालिका में 24वां स्थान हासिल किया था।

    खबरें और भी

    नंबर देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज टोटल
    1. चीन 94 75 50 219
    2. ग्रेट ब्रिटेन 48 43 31 122
    3.  अमेरिका 36 41 26 103
    4. नीदरलैंड्स 26 17 12 55
    18. भारत 7 9 13 29

    यह भी पढ़ें: Paris Paralympics 2024 की क्लोजिंग सेरेमनी में मचेगी धूम, जानिए कब, कहां और कैसे फ्री में देखें लाइव

    Paris Paralympics 2024 में भारत को पदक जिताने वाले एथलीट्स

    1. अवनि लेखरा (शूटिंग)- गोल्ड मेडल, महिला 10 मीटर एयर राइफल (SH1)

    2. मोना अग्रवाल (शूटिंग)- कांस्य पदक, महिला 10 मीटर एयर राइफल (SH1)

    3. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, महिला 100 मीटर रेस (T35)

    4. मनीष नरवाल (शूटिंग)- सिल्वर मेडल, मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)

    5. रुबीना फ्रांसिस (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, महिला 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)

    6. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, महिला 200 मीटर रेस (T35)

    7. निषाद कुमार (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स हाई जंप (T47)

    8. योगेश कथुनिया (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स डिस्कस थ्रो (F56)

    9. नितेश कुमार (बैडमिंटन)- गोल्ड मेडल, मेन्स सिंगल्स (SL3)

    10. मनीषा रामदास (बैडमिंटन)- ब्रॉन्ज मेडल, महिला सिंगल्स (SU5)

    11. थुलासिमथी मुरुगेसन (बैडमिंटन)- सिल्वर मेडल, महिला सिंगल्स (SU5)

    12.सुहास एल यथिराज (बैडमिंटन)- सिल्वर मेडल, मेंस सिगंल्स (SL4)

    13. शीतल देवी-राकेश कुमार (तीरंदाजी)- ब्रॉन्ज मेडल, मिक्स्ड कंपाउंड ओपन

    14. सुमित अंतिल (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (एफ 64 वर्ग)

    15. नित्या श्री सिवन (बैडमिंटन)- ब्रॉन्ज मेडल,महिलासिंगल्स (SH6)

    16. दीप्ति जीवनजी (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, महिला 400m (T20)

    17. मरियप्पन थंगावेलु (एथलेटिक्स)- कांस्य पदक, मेंस हाई जंप (T63)

    18.शरद कुमार (एथलेटिक्स)- स‍िल्वर मेडल, मेन्स हाई जंप (T63)

    19. अजीत सिंह (एथलेटिक्स)- स‍िल्वर मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (F46)

    20. सुंदर सिंह गुर्जर (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेंस शॉट पुट (F46)

    21. सचिन सरजेराव खिलारी (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स शॉट पुट (F46)

    22. हरविंदर सिंह (तीरंदाजी)- गोल्ड मेडल, मेन्स इंडिविजुअल रिकर्व ओपन

    23. धर्मबीर (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेंस क्लब थ्रो (F51)

    24. प्रणव सूरमा (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स क्लब थ्रो (F51)

    25. कपिल परमार (जूडो)- ब्रॉन्ज मेडल, मेन्स 60 किलो (J1)

    26. प्रवीण कुमार (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेंस हाई जंप (T44)

    27. होकाटो होटोजे सेमा (एथलेटिक्स) - ब्रॉन्ज मेडल, मेन्स शॉट पुट (F57)

    28. सिमरन शर्मा (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 200 मीटर (T12)

    29. नवदीप सिंह (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (F41)