Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Olympics 2024 Shooting: Manu Bhaker ने रचा इतिहास, शूटिंग में जीता ब्रॉन्ज; ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 04:03 PM (IST)

    पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए दूसरा दिन मेडल वाला दिन रहा। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में मनु भाकर ने भारत के लिए ब्रांज मेडल जीता। फाइन ...और पढ़ें

    मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में भारत को दिलाया पहला मेडल। फोटो- रायटर
    मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में भारत को दिलाया पहला मेडल। फोटो- रायटर

    HighLights

    1. मनु भाकर ने 10मी. एयर पिस्टल शूटिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल
    2. पेरिस ओलंपिक में मनु ने भारत को दिलाया पहला पदक
    3. शूटिंग में ओलंपिक मेडल जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर (Manu Bhaker) ने भारत को पहला पदक दिलाया। दूसरे दिन विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल किया। मनु भाकर पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं, जिन्होंने ओलंपिक शूटिंग में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। फाइनल में मनु भाकर ने कुल 221.7 अंक हासिल किए।

    पेरिस ओलंपिक के पहले दिन शाम होते-होते भारत के अच्छी खबर आई थी। एक तरफ जहां दिग्गज शूटरों ने भारत को निराश किया था तो वहीं, मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। 580 अंकों के साथ वह तीसरे स्थान पर रहीं। भाकर ने पहली सीरीज में 97, दूसरी में 97, तीसरी में 98, चौथी में 96, 5वीं में 96 और छठी में 96 अंक हासिल किए थे।

    कोरिया की खिलाड़ी ने जीता गोल्ड और सिल्वर

    फाइनल में मनु भाकर का सामना वियतनाम, तुर्किए, कोरिया, चीन, और हंगरी के खिलाड़ियों से हुआ। पहले और दूसरे स्थान पर कोरिया की खिलाड़ी रहीं। कोरिया की जिन ने ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए 243.2 अंक हासिल किया। वहीं, दूसरे स्थान पर जिन की ही हमवतन किम येजी ने 241.3 अंक से साथ सिल्वर मेडल जीता।

    मनु बनीं पहली भारतीय महिला शूटर

    ओलंपिक में भारत के लिए इससे पहले राज्यवर्धन सिंह ने 2004 में सिल्वर, 2008 बीजिंग ओलंपिक में अभिवन बिंद्रा ने गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद गगन नारंग ने ब्रॉन्ज और विजय कुमार ने 2012 ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। मनु शुटिंग ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीतने वाली पांचवीं खिलाड़ी बनीं। वहीं, वह पहली भारतीय महिला खिलड़ी बनीं, जिसने शूटिंग में ओलंपिक मेडल जीता।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने जगाई पदक की आस, 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचीं

    यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024 का पहला मेडल और पहला गोल्ड किसने जीता? यहां पर हासिल करें पूरी जानकारी