Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paris Olympics 2024: तीसरे मेडल पर होगी मनु की नजर, हॉकी टीम का सामना ऑस्‍ट्रेलिया से; ऐसा है 2 अगस्‍त को भारत का शेड्यूल

    Updated: Fri, 02 Aug 2024 06:00 AM (IST)

    Paris Olympics 2024 2 August India Schedul पेरिस ओलंपिक के छठे दिन भारत की झोली में तीसरा पदक आया। स्वप्निल कुसाले ने मेंस 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन म ...और पढ़ें

    पदक में इजाफा करना चाहेंगी भारतीय एथलीट।
    पदक में इजाफा करना चाहेंगी भारतीय एथलीट।

    HighLights

    1. ईशा सिंह, मनु भाकर फाइनल में जगह बनाना चाहेंगी
    2. तीरंदाजी में अंकिता भक्त और धीरज बोम्मदेवरा आएंगे नजर
    3. शाम 4:45 बजे शुरू होगा हॉकी का मुकाबला

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक के छठे दिन भारत की झोली में तीसरा पदक आया। स्वप्निल कुसाले ने मेंस 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में ब्रॉन्‍ज मेडल पर निशाना साधा। कुसाले ने 451.4 का स्कोर किया और तीसरे स्थान पर रहे। अब 7वें दिन भारत को अपने एथलीट से मेडल की आश होगी।

    विमंस 25 मीटर पिस्टल क्‍वालिफिकेशन में ईशा सिंह और मनु भाकर हिस्‍सा लेंगी। इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम का सामना ऑस्‍ट्रेलिया से होगा। आइए जानते हैं पेरिस ओलंपिक में 2 अगस्‍त को भारत का शेड्यूल कैसा है।

    2 अगस्त, शुक्रवार का शेड्यूल

    गोल्फ

    मेंस गोल्फ दूसरा राउंड (शुभंकर शर्मा, गगनजीत भुल्लर) - दोपहर 12:30 बजे से

    शूटिंग

    • विमंस 25 मीटर पिस्टल क्‍वालिफिकेशन (ईशा सिंह, मनु भाकर)- दोपहर 12:30 बजे
    • विमंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन फाइनल - दोपहर 1:00 बजे
    • मेंस स्कीट क्वालिफिकेशन पहला दिन (अनंतजीत सिंह नरूका)- दोपहर 1:00 बजे से

    तीरंदाजी

    • मिक्‍स टीम एलिमिनेशन राउंड (अंकिता भक्त/धीरज बोम्मदेवरा बनाम डायनांदा चोइरुनिसा-आरिफ पंगेस्टु)- दोपहर 1:19 बजे
    • मिक्‍स टीम क्वार्टर फाइनल: शाम 5:45 बजे
    • मिक्‍स टीम सेमीफाइनल: शाम 7:01 बजे
    • मिक्‍स टीम कांस्य मेडल मैच: शाम 7:54 बजे
    • मिक्‍स टीम गोल्ड मेडल मैच - रात 8:13 बजे

    जूडो

    • विमंस +78 किग्रा एलिमिनेशन राउंड (तूलिका मान बनाम इडालिस ऑर्टिज़)- दोपहर 2:12 बजे से
    • विमंस +78 किग्रा क्वार्टर फाइनल - शाम 4:46 बजे से
    • विमंस +78 किग्रा रेपेचेज - शाम 7:30 बजे से
    • विमंस +78 किग्रा सेमीफाइनल - शाम 7:47 बजे से
    • विमंस +78 किग्रा कांस्य पदक ए - 8:48 PM
    • विमंस +78 किग्रा कांस्य पदक बी - 8:58 PM
    • विमंस +78 किग्रा फ़ाइनल - रात 9:08 बजे से

    रोइंग

    मेंस सिंगल स्कल्स फाइनल (बलराज पंवार)- दोपहर 1:48 बजे से

    नाव चलाना (सैलिंग)

    विमंस (नेथ्रा कुमानन)- दोपहर 3:45 बजे से

    मेंस डोंगी (विष्णु सरवनन)- शाम 7:05 बजे से

    ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: मनु भाकर की नजर मेडल की हैट्रिक लगाने पर; जानें कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला  

    हॉकी

    पुरुष ग्रुप बी: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - शाम 4:45 बजे

    एथलेटिक्‍स

    • विमंस 5000 मीटर पहला राउंड (अंकिता ध्यानी)- रात 9:40 बजे
    • विमंस 5000 मीटर हीट 2 (पारुल चौधरी)- रात 10:06 बजे
    • मेंस शॉट पुट क्‍वालिफिकेशन (तजिंदर पाल सिंह तूर)- रात 11:40 बजे

    बैडमिंटन

    मेंस सिंगल क्वार्टर फाइनल (लक्ष्य सेन बनाम चाउ टीएन-चेन)- शाम 6:30 बजे से

    ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: क्वार्टर फाइनल पहुंचे लक्ष्‍य सेन, हमवतन प्रणय को बुरी तरह रौंदा

    खबरें और भी