Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम खत्म करेगी चार दशक का सूखा , नीरज चोपड़ा भी बिखरेंगे जलवा! जानिए 11वें दिन का पूरा शेड्यूल

    Updated: Tue, 06 Aug 2024 06:32 AM (IST)

    भारत के लिए आज का दिन काफी अहम है। भारतीय हॉकी टीम आज सेमीफाइनल में जर्मनी के सामने उतरेगी और उसकी नजरें फाइनल में जगह बनाने पर होंगी। वहीं नीरज चोपड़ ...और पढ़ें

    भारतीय हॉकी टीम और नीरज चोपड़ा पर रहेंगी नजरें
    भारतीय हॉकी टीम और नीरज चोपड़ा पर रहेंगी नजरें

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक-2024 में आज का दिन भारत के लिए बेहद अहम है। मंगलवार को भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल खेलने उतरेगी। टीम इंडिया का सामना जर्मनी से है। अगर टीम इंडिया ये मैच जीत जाती है तो उसका कम के कम सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा। भारतीय टीम ने आखिरी बार ओलंपिक फाइनल 1980 में खेला था। अगर टीम इंडिया जीतती है तो चार दशक के बाद फाइनल में पहुंचेगी।

    वहीं नीरज चोपड़ा भी आज एक्शन में होंगे। टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा इस बार अपना खिताब बचाने के लिए बेसब्र होंगे। कुश्ती में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद महिला पहलवान विनेश फोगाट अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। दो ओलंपिक खेलों में विनेश ने उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया था। इस बार विनेश मेडल जीतने की पूरी कोशिश करेंगी।

    यह भी पढ़ें- Olympics 2024, Hockey: 44 साल का सूखा खत्म करने के करीब भारतीय हॉकी टीम, सामने है वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी की मुश्किल चुनौती

    आज का कार्यक्रम

    एथलेटिक्स

    पुरुष भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप ए, दोपहर 1:50 बजे किशोर जेना

    पुरुष भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप बी, दोपहर 3:20 बजे नीरज चोपड़ा

    महिला 400 मीटर दौड़ रेपचेज, दोपहर 2:50 बजे किरन पहल

    टेबल टेनिस

    पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल, दोपहर 1:30 बजे भारत बनाम चीन

    कुश्ती

    महिला 50 किग्रा राउंड ऑफ 16, दोपहर 3 बजे विनेश फोगाट

    सेलिंग

    महिला डिंघी, मेडल रेस, नेत्रा कुमानन, 6:13 बजे

    पुरुष डिंघी, मेडल रेस, विष्णु सरवनान, 7:13 बजे

    हॉकी

    सेमीफाइनल मुकाबला, रात 10:30 बजे भारत बनाम जर्मनी

    यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: इतिहास रचने उतरेंगे नीरज चोपड़ा, किशोर जेना पर भी रहेंगी नजरें

    खबरें और भी