यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Paris Olympics 2024: ओलंपिक खेलों के नियमों को रोचक अंदाज में समझ पाएंगे, टीवी कवरेज का अनुभव भी होगा मजेदार; पढ़ें पूरी डिटेल्स
फ्रांस की राजधानी पेरिस में ओलंपिक्स 2024 का आगाज हो चुका है। भारत के कार्यक्रम भी शनिवार से शुरू हो गए हैं। भारत ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में अपना सब ...और पढ़ें

HighLights
- पेरिस ओलंपिक्स 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक चलेंगे
- भारत के 117 एथलीट्स 16 खेलों की स्पर्धाओं में भाग लेंगे
- भारतीय फैंस को खेल के नियम समझने में आसानी होगी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया का सबसे बड़ा खेल आयोजन यानी ओलंपिक फ्रांस की राजधानी पेरिस में हो रहा है। 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक चलने वाले पेरिस ओलंपिक्स में विश्व भर के करीब 10,500 एथलीट्स कुल 329 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। भारत ने ओलंपिक्स में अपना सबसे बड़ा दल 117 एथलीट्स का भेजा है। इस बार देश को 10 से ज्यादा मेडल जीतने की उम्मीद है।
पेरिस ओलंपिक्स की ओपनिंग सेरेमनी 26 जुलाई को सीन नदी पर हुई। पेरिस बेशक प्रमुख मेजबान शहर है, लेकिन इसके अलावा 16 अन्य शहरों में स्पर्धाएं आयोजित होगी। भारत में भी ओलंपिक्स 2024 का जबरदस्त क्रेज है।
फैंस के लिए मजेदार अनुभव होगा
आपको बता दें कि ओलंपिक्स के भारत में कवरेज के अधिकार स्पोर्ट्स18 को मिले हैं। इस बार खेल प्रेमियों को टीवी और ऐप के जरिये ओलंपिक्स देखने का अलग ही अनुभव मिलने वाला है। खेलों के नियम को समझने के लिए प्रसारणकर्ता ने ऐप में सुविधा मुहैया कराई है, जिसके जरिये वह सवालों के जवाब देकर चुटकियों में खेल के नियम को समझ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Olympics 2024: टोक्यो से आगे, पेरिस की ओर भारत, एक क्लिक में पाएं ओलंपिक 2024 की पूरी जानकारी
वायकॉम स्पोर्ट्स18 के कंटेंट हेड सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि इस बार फैंस के दृष्टिकोण का ख्याल रखते हुए टीवी और ऐप कवरेज की योजना बनाई गई है। विभिन्न भाषाओं में खेल का कवरेज किया जाएगा, जिससे श्रोताओं को अपनी मनपसंद भाषा में खेलों की जानकारी मिल पाएगी। उन्होंने बताया कि भारतीय एथलीट्स और देश पर फोकस करते हुए खेलों का कवरेज किया जाएगा, ताकि कोई एक्शन मिस नहीं हो।
ऐप और सोशल मीडिया से मिलेगी जानकारी
सिद्धार्थ शर्मा ने साथ ही बताया कि जिओ सिनेमा में एक टैब बनाया गया है, जिसमें खेल प्रेमियों को भारतीय एथलीट्स से जुड़ी काफी जानकारी मिल पाएगी। ओलंपिक्स की तैयारी के लिए प्रसारणकर्ता ने कई शो आयोजित किए थे, जिसके क्लिप इस टैब में मिल जाएंगे।
खबरें और भी
उन्होंने बताया कि फैंस को सुविधा होगी कि वो किसी भी समय जाकर इवेंट का दिन, समय, नतीजे, पदक तालिका और लाइव स्ट्रीमिंग जैसी डिटेल्स हासिल कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर नियमित रूप से भारतीय एथलीट्स के इवेंट्स की जानकारी पोस्ट की जाएगी, जिससे फैंस पूरी तरह अपडेट रह सकेंगे।
कैसे समझे खेल के नियम
सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि ऐप पर दो से तीन मिनट के करीब 64 एक्सप्लेनर्स तैयार किए गए हैं। छोटे वीडियो देखकर खेल के नियमों को समझा जा सकता है। कोई इवेंट चल रहा हो तो कमेंट्री पैनल नियमों व खेल की बारीकियों को समझाने में सक्षम है। यही वजह है कि पेरिस ओलंपिक्स में फैंस को खेल को समझने में आसानी होगी और व्यापक कवरेज के अंतर्गत वह अपनी दिलचस्पी के मुताबिक एथलीट्स को चीयर कर पाएंगे।