यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Paris Olympics 2024: लक्ष्य सेन को सेमीफाइनल में मिली हार, पर नहीं टूटी पदक की आस; जानें कब, कहां और कैसे देखें उनका अगला मैच
भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन के लिए रविवार का दिन खास नहीं रहा। पेरिस ओलंपिक 2024 में मेंस सिंगल के सेमीफाइनल में डेनमार्क के विक्टर एक्सलसेन ने ल ...और पढ़ें

HighLights
- लक्ष्य सेन के पास अब भी मेडल जीतने का मौका
- मलेशिया के ली जी जिया से होगी सेन की टक्कर
- हेड टू हेड में लक्ष्य सेन का पलड़ा काफी भारी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन के लिए रविवार का दिन खास नहीं रहा। पेरिस ओलंपिक 2024 में मेंस सिंगल के सेमीफाइनल में डेनमार्क के विक्टर एक्सलसेन ने लक्ष्य सेन को 22-20, 21-14 से हराकर फाइनल की रेस से बाहर कर दिया।
हालांकि, लक्ष्य सेन के पास अभी भी मेडल पर कब्जा करने का मौका है। अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए होने वाले मुकाबले में लक्ष्य सेन का सामना मलेशिया के ली ज़ी जिया से होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह मैच कब खेला जाएगा। फैंस इसका लाइव प्रसारण कब, कहां और कितने बजे देख सकते हैं।
पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल के लिए लक्ष्य सेन का मैच कब खेला जाएगा?
पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल के लिए लक्ष्य सेन का मैच सोमवार, 5 अगस्त को को खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानसार शाम 6 बजे शुरू होगा।
🇮🇳👏 𝗚𝗥𝗘𝗔𝗧 𝗙𝗜𝗚𝗛𝗧 𝗙𝗥𝗢𝗠 𝗟𝗔𝗞𝗦𝗛𝗬𝗔! Lakshya Sen played exceptionally well today, but unfortunately for him, that wasn't enough to defeat World No.2, Viktor Axelsen. He will now compete in the Bronze medal match.
🏸 Can he go on to win a first-ever medal for India… pic.twitter.com/bjxTX69yII
— India at Paris 2024 Olympics (@sportwalkmedia) August 4, 2024
पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल के लिए लक्ष्य सेन का मैच कैसे देख सकते हैं?
पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल के लिए लक्ष्य सेन का मैच का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स18 नेटवर्क पर होगा।
खबरें और भी
पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल के लिए लक्ष्य सेन के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल के लिए लक्ष्य सेन का मैच जियो सिनेमा वेबसाइट और ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: सेमीफाइनल हारकर भी मेडल जीत सकते हैं लक्ष्य सेन, बस करना है एक काम
हेड टू हेड में लक्ष्य सेन का पलड़ा भारी
लक्ष्य सेन और ली जी जिया के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारतीय बैडमिंटन स्टार का पलड़ा भारी है। सेन और जिया के बीच अब तक 5 बार टक्कर देखने को मिली है। इस भारत के लक्ष्य सेन ने 4 मैच जीते हैं, वहीं मलेशिया के ली जी जिया को सिर्फ 1 ही मैच में जीत मिली है। इस साल की शुरुआत में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में अपने आखिरी मैच में लक्ष्य सेन ने क्वार्टर फाइनल में ली जी जिया को 20-22, 21-16, 21-19 से हराया।