यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Olympics 2024: Manu Bhaker ने तिरंगे की बढ़ाई शान, दूसरा मेडल जीतकर की 124 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी
Manu Bhaker Creates History Won 2 Bronze Medal पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर ने भारत को एक और पदक दिला दिया। मनु और सरबजोत सिंह की जोड़ी का आज यानी 3 ...और पढ़ें

HighLights
- Manu Bhaker और Sarbajot Singh ने भारत को दिलाया कांस्य पदक
- Manu Bhaker ने पेरिस ओलंपिक 2024 में जीता दूसरा ब्रॉन्ज मेडल
- Manu Bhaker ने कांस्य पदक जीतकर 124 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। म्हारी छोरियां, छोरों से कम है के... ये कहावत हरियाणा में जन्मी 22 साल की मनु भाकर (Manu Bhaker) पर बिल्कुल फिट बैठती है। पूरे देश में हर किसी के मुंह से मनु के लिए वाह! बेटी तुम पर गर्व हैं.. निकल रहा है।
हो भी क्यों ना, पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में मनु भाकर ने इतिहास जो रच दिया हैं। पेरिस ओलंपिक के चौथे दिन मनु भाकर और सरबजोत सिंह (Manu-Sarabjot Singh Bronze Medal) 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ड मेडल मैच खेलने उतरे और इन दोनों की जोड़ी ने कोरिया की ओह ये जिन और ली वोनहो की मिक्स्ड जोड़ी को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
मनु ने पेरिस ओलंपिक 2024 में दूसरा पदक अपने नाम किया और इस दौरान उन्होंने इतिहास रच दिया। मनु भाकर किसी एक ओलंपिक एडिशन में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं है। उनसे पहले आज तक कई भी महिला ने ऐसा कारनामा नहीं किया। मनु ने इस दौरान 124 साल पुराने एक रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है।
Manu Bhaker ने दूसरा कांस्य पदक जीतकर कर ली 124 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी
दरअसल, मनु भाकर (Manu Bhaker) से पहले 1900 ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी नॉर्मन प्रिचार्ड ने 200 मीटर फर्राटा और 200 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीता था। उस वक्त ब्रिटिश शासन था, लेकिन आजादी के बाद मनु भाकर एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं।
खबरें और भी
30 जुलाई 2024 को 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारत के सरबजोत सिंह के साथ मनु मैच खेलने उतरीं।
.jpg)
यह भी पढ़ें: Olympics 2024, Shooting: मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने जीता ब्रॉन्ज, भारत के हिस्से में आया दूसरा मेडल
इससे पहले मनु ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता था। वह शूटिंग में भारत को पहला मेडल जिताने वाली निशानेबाज बन गईं थी। इसके बाद मनु ने आज भारत को एक और मेडल दिलाकर खुद को ये साबित कर दिखाया कि कोई उनका सानी नहीं है। ओलंपिक शूटिंग में अब कुल मेडल की संख्या 6 हो गई है।
🇮🇳🔥 𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮'𝘀 𝗲𝗹𝗶𝘁𝗲 𝘀𝗵𝗼𝗼𝘁𝗲𝗿𝘀! A historic achievement for Manu Bhaker and Sarabjot Singh as they win India's first-ever team medal in shooting at the Olympics.
🧐 Here's a look at India's shooting medallists in the Olympics over the years.
👉 𝗙𝗼𝗹𝗹𝗼𝘄… pic.twitter.com/Vf2yp4r2vH
— India at Paris 2024 Olympics (@sportwalkmedia) July 30, 2024