विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paris Olympics 2024: यह बहुत मायने रखता है... मनु भाकर ने मेडल जीतने के बाद PM मोदी से कही 'मन की बात'

Updated: Sun, 28 Jul 2024 08:29 PM (IST)

पेरिस ओलंपिक 2024 में दूसरे दिन रविवार को पदक तालिका में भारत की एंट्री हुई। मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ब्रॉन्‍ज मेडल पर कब्‍जा जमाया। ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी ने मनु भाकर को दी थी बधाई। इमेज- सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री मोदी ने मनु भाकर को दी थी बधाई। इमेज- सोशल मीडिया

HighLights

  1. मनु भाकर शूटिंग में भारत को ओलंपिक पदक दिलाने वाली पहली महिला
  2. मनु भाकर ने शूटिंग में 12 साल का सूखा भी खत्‍म किया
  3. लंदन 2012 में गगन नारंग और विजय कुमार ने शूटिंग में पदक जीता था

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में दूसरे दिन रविवार को पदक तालिका में भारत की एंट्री हुई। मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ब्रॉन्‍ज मेडल पर कब्‍जा जमाया। मनु की इस उपलब्धि के बाद बधाइयों का तांता लग गया। राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री, खेल मंत्री समेत देश की तमाम हस्तियों ने मनु को बधाई दी। इतना ही पीएम मोदी ने मनु से फोन पर बात भी की। अब मनु भाकर ने प्रधानमंत्री मोदी से अपने 'मन की बात' की बात कही है।

पीएम ने की मनु की सराहना

पीएम मोदी ने एक्‍स पर लिखा था, "एक ऐतिहासिक पदक! बहुत अच्‍छे मनु भाकर। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का पहला पदक जीतने के लिए, कांस्य पदक के लिए बधाई। यह सफलता इसलिए और भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। एक अविश्वसनीय उपलब्धि!"

इस पर मनु भाकर ने लिखा, "आशीर्वाद के लिए धन्यवाद माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। मैं सभी समर्थन और प्रोत्साहन के लिए सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह बहुत मायने रखता है।"

राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दी बधाई

राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने एक्‍स पर लिखा, "पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक के साथ भारत की पदक तालिका खोलने के लिए मनु भाकर को हार्दिक बधाई। वह शूटिंग प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। भारत को मनु भाकर पर गर्व है। उनका यह कारनामा कई खिलाड़ियों, खासकर महिलाओं को प्रेरित करने वाला है। मैं कामना करता हूं कि वह भविष्य में उपलब्धियों की और अधिक ऊंचाइयां छूए।"

ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: भारतीय महिला तीरंदाजी टीम के मेडल जीतने का सपना हुआ चकनाचूर, क्‍वार्टर फाइनल में थम गया सफर

मनु भाकर ने राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का धन्‍यवाद दिया है। उन्‍होंने एक्‍स पर लिखा, प्रोत्साहन और सराहना के शब्दों के लिए धन्यवाद माननीय राष्‍ट्र‍पति महोदया। मैं कड़ी मेहनत करना जारी रखूंगी और अपने देश के लिए और अधिक गौरव हासिल करूंगीं।