विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paris Olympics 2024: नीरज चोपड़ा ने भरी हुंकार, नई जर्सी में नजर आए गोल्‍डन बॉय; तस्‍वीरें हो रहीं वायरल

Published: Tue, 09 Jul 2024 05:45 PM (IST)

पेरिस ओलंपिक 2024 की 26 जुलाई से शुरुआत होगी। 11 अगस्‍त तक होने वाले खेलों के इस महाकुंभ के लिए ...और पढ़ें

सोना जीतने पर है गोल्‍डन बॉय की नजर। इमेज- सोशल मीडिया
सोना जीतने पर है गोल्‍डन बॉय की नजर। इमेज- सोशल मीडिया

HighLights

  1. 26 जुलाई से होगी पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत
  2. 11 अगस्‍त तक लग रहा खेलों का यह महाकुंभ
  3. नीरज चोपड़ा ने टोक्‍यो ओलंपिक में जीता था सोना

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 की 26 जुलाई से शुरुआत होगी। 11 अगस्‍त तक होने वाले खेलों के इस महाकुंभ के लिए नीरज चोपड़ा पूरी तरह तैयार हैं। पूरे देश को उनसे पदक की उम्‍मीद है। नीरज ने टोक्‍यो ओलंपिक में 85.97 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्‍ड मेडल जीता था। ऐसे में गोल्‍डन बॉय भी इस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए नई भारतीय जर्सी में नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्‍वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

पोज देते नजर आए नीरज चोपड़ा

जर्सी नीले रंग की है और उसकी स्‍लीव सफेद रंग की हैं। इस जर्सी को टीम इंडिया के ऑफिशियल किट स्‍पॉन्‍सर जेएसडब्ल्यू इंस्पायर द्वारा डिजाइन किया गया है। जेएसडब्ल्यू इंस्पायर ने ही राष्ट्रमंडल खेल 2022 और एशियाई खेल 2023 की जर्सी डिजाइन की थी। जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में नीरज चोपड़ा नई भारतीय जर्सी में पोज देते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कैप्‍शन में लिखा गया, "जब हमारा गोल्‍डन बॉय किट पहनता है, तो आप जानते हैं कि यह खेल का समय है।"

ये भी पढ़ें: ओलंपिक खेलों में भारत के 100 साल पूरे, JSW ग्रुप ने पेरिस में मनाया जश्न 

जर्मन में ट्रेनिंग कर रहे नीरज चोपड़ा

पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए नीरज चोपड़ा फिलहाल जर्मनी में कोच क्लाउस बार्टोनिट्ज और फिजियो ईशान मारवाहा के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। नीरज की कोशिश देश के लिए सोना जीतने की है और यह इसके लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। नीरज इन दिनों शानदार फॉर्म में भी हैं। उन्होंने दोहा डायमंड लीग में सीजन की अपनी पहली प्रतियोगिता में 88.36 मीटर के थ्रो के साथ सिल्‍वर मेडल हासिल किया। इसके बाद चोपड़ा ने नेशनल फेडरेशन कप 2024 में 82.27 मीटर के थ्रो के साथ सोने पर कब्‍जा जमाया।

ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक के लिए इन भारतीय एथलीट्स ने किया क्वालीफाई, देखिए सूची

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।