Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Olympics 2024 Neeraj-Arshad: मुश्किल समय में अरशद को मिला था नीरज का साथ, जेवलिन खरीदने तक के नहीं थे पैसे

    Updated: Fri, 09 Aug 2024 04:17 PM (IST)

    Neeraj Chopra Arshad Nadeem नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के अरशद ने पुरुष भाला फेंक ...और पढ़ें

    Neeraj Chopra ने जब Arshad Nadeem की मदद के लिए लोगों से की थी खास रिक्वेस्ट
    Neeraj Chopra ने जब Arshad Nadeem की मदद के लिए लोगों से की थी खास रिक्वेस्ट

    HighLights

    1. Neeraj Chopra ने Arshad Nadeem की मदद के लिए लोगों से की थी खास रिक्वेस्ट
    2. Arshad Nadeem के पास पांच महीने पहले भाला खरीदने के तक नहीं थे पैसे
    3. Arshad Nadeem ने पेरिस ओलंपिक 2024 में जीता गोल्ड मेडल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Neeraj Chopra Arshad Nadeem: पांच महीने पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम के पास नया जेवलिन खरीदने के पैसे तक नहीं थे और आज पेरिस ओलंपिक 2024 में उन्होंने 92.97 मीटर दूर भाला फेंककर ओलंपिक में नया रिकॉर्ड बना लिया। लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीतने वाल अरशद नदीम पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीच बन गए हैं। वहीं, नीरज चोपड़ा ने फाइनल में 89.45 मीटर दूर भाला फेंककर रजत पदक अपने नाम किया।

    पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले पाकिस्तान के अरशद नदीम की हर जगह तारीफ हो रही है, लेकिन बेहद ही कम लोगों को ये पता है कि एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पास नया भाला खरीदने के तक पैसे नहीं थे।

    अरशद के इस मुश्किल समय में भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया था।

    Neeraj Chopra ने जब Arshad Nadeem की मदद के लिए लोगों से की थी खास रिक्वेस्ट

    दरअसल, पेरिस ओलंपिक 2024 से पहले नीरज चोपड़ा आज तक कभी भी अरशद नदीम से हारे नहीं थे। पेरिस ओलंपिक में अरशद ने 92.97 मीटर दूर भाला फेंककर नीरज को पछाड़ा और शानदार जीत हासिल की। नीरज चोपड़ा भले ही गोल्ड मेडल नहीं जीत पाए, लेकिन फिर भी अरशद की जीत में उनकी तारीफ जरूर हो रही है। अरशद जब मार्च 2024 में नए जेवलिन के लिए काफी संघर्ष कर रहे थे तो उस वक्त नीरज ही थे, जिन्होंने लोगों से अपील की थी कि वह आगे आए और अरशद की मदद करें।

    मार्च 2024 में अरशद ने मीडिया से बातचीत करते हुए ये खुलासा किया था कि वह करीब 7-8 साल स एक ही भाले का इस्तेमाल कर रहे हैं और अब उनका भाला खराब हो चुका है। अरशद ने कहा था कि उन्होंने नेशनल फेडेरेशन और कोच को कुछ मदद करने के लिए कहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Olympics 2024: अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा का हुआ डोप टेस्ट, मैच के बाद लिए गए तीनों विजेताओं के सैंपल