Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paris Olympics 2024: अब जल्‍द एक्‍शन में नजर आएंगे नीरज चोपड़ा; जानें कब, कहां और कैसे फ्री में देखें मैच

    Updated: Mon, 05 Aug 2024 07:53 PM (IST)

    पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। देश की झोली में सिर्फ 3 ही मेडल आए हैं। भारत ने निशानेबाजी में 3 कांस्‍य पदक जीते है ...और पढ़ें

    देश को नीरज चोपड़ा से पदक की उम्‍मीद। इमेज- नीरज चोपड़ा एक्‍स
    देश को नीरज चोपड़ा से पदक की उम्‍मीद। इमेज- नीरज चोपड़ा एक्‍स

    HighLights

    1. नीरज चोपड़ा ने टोक्‍यो ओलंपिक में जीता था सोना
    2. इन दिनों जमकर मेहनत कर रहे हैं गोल्‍डन ब्‍वॉय
    3. सोशल मीडिया पर नीरज के वीडियो छाए हुए हैं

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। देश की झोली में सिर्फ 3 ही मेडल आए हैं। भारत ने निशानेबाजी में 3 कांस्‍य पदक जीते हैं। अब देश को कुछ और पदक की उम्‍मीद है। देशवासियों की इन उम्‍मीदों पर गोल्‍डन ब्‍वॉय नीरज चोपड़ा खरे उतर सकते हैं।

    टोक्‍यो ओलंपिक में गोल्‍ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक में उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। हाल ही में नीरज चोपड़ा पेरिस के खेल गांव में पहुंचे थे। वह इन दिनों अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। उनकी तैयारियों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने भी आए थे।

    पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्‍टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का मैच कब खेला जाएगा?

    पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्‍टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का मैच 6 अगस्‍त, मंगलवार को होगा। ग्रुप ए का क्वालिफिकेशन राउंड दोपहर 1:50 बजे शुरू होगा। वहीं ग्रुप बी का दोपहर 3:20 बजे होगा। अगर नीरज क्वालिफिकेशन राउंड में आगे बढ़ जाते हैं तो फाइनल में जगह बनाएंगे। फाइनल मुकाबला 8 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात 11:55 बजे शुरू होने वाला है।

    पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्‍टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के मैच का लाइव प्रसारण कैसे देख सकते हैं?

    पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्‍टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के मैच का लाइव प्रसारण भारत में स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के कई चैनलों पर होगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: भारतीय टेबल टेनिस टीम ने रोमानिया को शिकस्‍त, क्‍वार्टर फाइनल में शान से की एंट्री

    पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्‍टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग कहां पर उपल्‍ब्‍ध रहेगी?

    पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्‍टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग JioCinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट आपको दैनिक जागरण पर भी मिलेगी।

    ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: लक्ष्‍य सेन इतिहास रचने से चूके, ब्रॉन्‍ज मेडल मैच में ली जी जिया से मिली हार