यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
‘वो भी हमारा बेटा है’ Neeraj Chopra की मां ने दिखाया बड़ा दिल, Arshad Nadeem की तारीफ कर बढ़ाई दोनों मुल्कों की करीबी
Neeraj Chopra Mother Reaction पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। वह भारत के चौथे खिलाड़ी बने जिन्होंने दो ओलंपिक में मेडल अपने न ...और पढ़ें

HighLights
- Neeraj Chopra ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को दिलाया पहला सिल्वर मेडल
- Neeraj Chopra दो ओलंपिक में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने
- Neeraj Chopra की मां ने पाकिस्तान के अरशद नदीम की जमकर की तारीफ
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Neeraj Chopra Mother Reaction: पेरिस ओलंपिक 2024 की जैवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीतने के साथ ही इतिहास रच दिया। वह लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी बन गए।
हालांकि, इस मुकाबले में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर दूर भाला फेंककर ओलंपिक में नया रिकॉर्ड कायम कर लिया। वहीं, इस मैच के बाद अब नीरज चोपड़ा की माता का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि जो गोल्ड मेडल ले गया है वो भी हमारा लड़का है।
Neeraj Chopra ने दिल खोलकर रख दिया, पाकिस्तान के अरशद की जमकर की तारीफ
वो कौन सा पता है जो हो नहीं सकता, अगर किसी का लक्ष्य साफ हो तो असंभव भी संभव हो सकता। ऐसा ही कुछ नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कर दिखाया। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पहले थ्रो में 89.34 मीटर दूर भाला फेंककर फाइनल में डारेक्ट एंट्री की थी और फिर फाइनल मैच में उन्होंने 89.45 मीटर का थ्रो फेंका, जो कि एकमात्र ही वैध थ्रो रहा। उन्होंने इससे पहले पांच प्रयास करे जो कि फाउल रहे।
वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जेवलिन थ्रो के फाइनल में अपने दूसरे प्रयास में ही 92.97 मीटर दूर भाला फेंका और गोल्ड मेडल अपने नाम कया। नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने के बाद उनकी मां का रिएक्शन सामने आया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Olympics 2024: नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, रिकॉर्डधारी एथलीट की तारीफ के पढ़े कसीदे
नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि हम कुछ है उनके सिल्वर से। जिस खिलाड़ी ने गोल्ड जीता (अरशद नदीम) वो भी हमारा बेटा है।
सरोज देवी ने अपने इस बयान से हर किसी का दिल जीत लिया। यहां तक कि पाकिस्तान भी उनके बयान से खुश होगा। सरोज देवी ने से दोनों मुल्कों की करीबी बढ़ाने की कोशिश की।
उन्होंने आगे कहा कि नीरज चोपड़ा का सिल्वर उनके लिए गोल्ड के बराबर हैं, क्योंकि वह इंजर्ड भी थे और उनका ऐसा परफॉर्मेंस करना शानदार रहा और हम काफी खुश हैं।
#WATCH | Haryana: On Neeraj Chopra winning a silver medal in men's javelin throw at #ParisOlympics2024, his mother Saroj Devi says, "We are very happy, for us silver is also equal to gold...he was injured, so we are happy with his performance..." pic.twitter.com/6VxfMZD0rF
— ANI (@ANI) August 8, 2024