Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paris Olympics 2024: मुक्केबाज निकहत जरीन का शानदार आगाज, प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 06:16 PM (IST)

    Paris Olympics 2024 भारत की स्‍टार मुक्‍केबाज खिलाड़ी और दो बार की विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने पेरिस ओलंपिक 2024 का शानदार आगाज किया। उन्‍होंने राउंड ...और पढ़ें

    ओलंपिक में पहली बार खेल रही हैं निकहत जरीन। इमेज- सोशल मीडिया
    ओलंपिक में पहली बार खेल रही हैं निकहत जरीन। इमेज- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. निकहत ने जर्मनी की मैक्सी करीना क्लोएट्जर को बुरी तरह रौंदा
    2. प्री-क्वार्टर फाइनल में चीन की वू यू की से होगा मुकाबला
    3. निकहत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में जीता था गोल्ड मेडल

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की स्‍टार मुक्‍केबाज खिलाड़ी और दो बार की विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने पेरिस ओलंपिक 2024 का शानदार आगाज किया। उन्‍होंने राउंड ऑफ 32 मुकाबले में जर्मनी की मैक्सी करीना क्लोएट्जर को बुरी तरह रौंदा। निकहत ने मैक्सी करीना क्लोएट्जर के खिलाफ 5-0 के अंतर से जीत हासिल की। इसके साथ ही वह महिलाओं के 50 किग्रा प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।

    चीन की वू यू की से होगा मुकाबला

    प्री-क्वार्टर फाइनल में गुरुवार को निकहत जरीन का सामना मौजूदा फ्लाईवेट विश्व चैंपियन चीन की वू यू की से होगा। शीर्ष वरीयता प्राप्त वू यू को पहले दौर में बाई मिला है। बता दें कि निकहत पहली बार ओलंपिक खेल रही हैं। निकहत जरीन ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल और एशियन गेम्स 2022 में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। पेरिस ओलंपिक 2024 में भी उन्‍हें पदक का दावेदार माना जा रहा है।

    ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: युद्ध के कारण 16 की उम्र में छोड़ा देश, जान बचाने के लिए पार किए 4 मुल्‍क; रुला देगी युसरा मार्दिनी की कहानी 

    निकहत जरीन से जुड़े कुछ रोचक तथ्‍य

    • निकहत जरीन का जन्‍म 14 जून 1996 को तेलंगाना के निजामाबाद में हुआ था।
    • द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता आईवी राव के मार्गदर्शन में निकहत ने की ट्रेनिंग।
    • 2009 में निकहत ने सब-जूनियर नेशनल खिताब जीता था।
    • उन्‍होंने 2011 में जूनियर और यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्‍ड मेडल जीता।
    • यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में निकहत ने सिल्‍वर मेडल अपने नाम किया।

    ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने ब्रांज मेडल पर साधा निशाना, शूटिंग में भारत को 5वां ओलंपिक पदक दिलाया; देखें पूरी लिस्‍ट