Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paris Olympics 2024: मनु भाकर के आगे फीकी हैं बॉलीवुड एक्‍ट्रेस, बला की खूबसूरत हैं भारतीय निशानेबाज

    Updated: Sat, 03 Aug 2024 06:49 PM (IST)

    पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर ने इतिहास रच दिया। वह एक ही ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनी। शनिवार को उनके पास मेडल की हैट्रिक लगाने का म ...और पढ़ें

    मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में रच इतिहास। इमेज- सोशल मीडिया
    मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में रच इतिहास। इमेज- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. पेरिस ओलंपिक में तीसरा पदक जीतने से चूकीं मनु भाकर
    2. 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में चौथे स्‍थान पर रहीं मनु
    3. मनु भाकर ने 2 ब्रॉन्‍ज मेडल जीतकर रचा इतिहास

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर ने इतिहास रच दिया। वह एक ही ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। शनिवार को उनके पास तीसरा मेडल जीतने का मौका था।

    हालांकि, वह इसमें सफल नहीं हो सकीं। मनु भाकर 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में चौथे स्थान पर रहीं। मनु की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। फैंस उन पर काफी प्‍यार लुटाते हैं। खूबसूरती में वह बॉलीवुड एक्‍ट्रेस को मात देती हैं। 

    फाइनल में मनु के प्रदर्शन की बात करें तो 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में उकनी शुरुआत अच्छी नहीं रही। हालांकि, उन्होंने वापसी में ज्‍यादा समय नहीं लगाया। मनु ने कुल 28 का स्कोर किया।

    पहले स्टेज की तीन सीरीज में मनु ने 2, 4, 4 का स्कोर किया। एलिमिनेशन में उन्होंने 3, 5, 4, 4 और 2 का स्कोर किया। 8वीं सीरीज में उनकी टक्कर हंगरी की वेरोनिका मेजर से थी। इस सीरीज में मनु एक शॉट से पीछे रह गईं।

    चौथे स्‍थान पर रहने के बाद मनु भाकर काफी दुखी थीं। हालांकि, पूरा देश उनके साथ है। लोग सोशल मीडिया पर मनु के प्रदर्शन की सराहना कर रहे हैं। मनु खूबसूरती में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस को मात देती हैं।    

    मनु ने पेरिस ओलंपिक में 2 पदक जीते हैं। उन्‍होंने विमंस 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ब्रॉन्‍ज मेडल जीता था।

    कुछ दिनों बाद ही मनु ने दूसरे मेडल पर निशाना साधा था। उन्‍होंने और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्‍य पदक अपने नाम किया था।

    ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: क्वार्टर फाइनल में हारीं दीपिका कुमारी, कोरिया की नाम सु-ह्योन से करीबी मुकाबले में मिली शिकस्‍त