Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vinesh Phogat Medal Decision: खत्म नहीं हुई विनेश फोगाट के सिल्वर मेडल की आस, सीएएस ने बताया कब आएगा फैसला

    Updated: Fri, 09 Aug 2024 03:53 PM (IST)

    विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक-2024 में 50 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन खिताबी मुकाबले से पहले उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा था इसलिए उन् ...और पढ़ें

    विनेश फोगाट के सीएएस में सिल्वर मेडल देने की अपील की है
    विनेश फोगाट के सीएएस में सिल्वर मेडल देने की अपील की है

    HighLights

    1. विनेश फोगाट ज्यादा वजन के कारण हो गई थीं डिसक्वालिफाई थीं
    2. विनेश फोगाट ने सीएएस में की थी अपील
    3. विनेश फोगाट पर जल्द आ सकता है फैसला

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक-2024 में सिल्वर मेडल की आस अभी भी जिंदा है। विनेश 50 किलोग्राम के फाइनल से पहले वजन ज्यादा होने के कारण डिसक्वालिफाई कर दी गई थीं। इसके बाद उन्होंने कोर्ट ऑफ आर्बिटेशन फॉर स्पोर्ट्स में अपील की थी कि उन्हें संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल दिया जाए। इस पर कोर्ट ने सुनवाई की। इस मामले में अभी फैसला आया नहीं है लेकिन सीएएस ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर रहा है कि मौजूदा ओलंपिक खेलों से पहले इस मामले में वह अपना फैसला सुना सकता है।

    इसका साफ मतलब है कि विनेश के मेडल जीतने की आस अभी खत्म नहीं हुई है और उनकी सिल्वर की उम्मीदें अभी जिंदा हैं। विनेश ने दमदार खेल दिखाते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। वह यहां तक पहुंचने वाली भारत की पहली महिला पहलवान थीं।

    सीएएस ने जारी किया बयान

    सीएएस ने एक बयान जारी कर बताया है कि डॉ एनाबेला बेनेट इस मामले की सुनवाई कर रही हैं और वह ओलंपिख खेलों के अंत तक इस मामले पर फैसला दे सकती हैं।