Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paris Olympics 2024 के फाइनल से डिसक्वालिफाई हुईं Vinesh Phogat, 140 करोड़ भारतीयों का टूटा सपना

    Updated: Wed, 07 Aug 2024 12:14 PM (IST)

    पेरिस ओलंपिक 2024 के महिला फ्री स्टाइल 50 किलो ग्राम सेमीफाइनल में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को 5-0 से हराया था। इ ...और पढ़ें

    विनेश फोगाट के मेडल जीतन का सपना टूटा।
    विनेश फोगाट के मेडल जीतन का सपना टूटा।

    HighLights

    1. फाइनल में सारा एन हिल्डेब्रांट से होनी थी टक्‍कर
    2. सेमीफाइनल में युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को हराया था
    3. 100 ग्राम अधिक पाया गया विनेश फोगाट का वजन

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 के महिला फ्री स्टाइल 50 किलो ग्राम सेमीफाइनल में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को 5-0 से हराया था। इसके साथ ही वह फाइनल में पहुंच गई थीं और देश के लिए 1 मेडल पक्‍का कर दिया था।

    हालांकि, अब एक दुखी करने वाली खबर सामने आई है। विनेश फोगाट के मेडल जीतने का सपना टूट गया है। विनेश पहली बार 50 किग्रा में चुनौती पेश कर रही थीं। इससे पहले भारतीय पहलवान 53 किग्रा में खेलती थी। आज सुबह गोल्‍ड मेडल मुकाबले से पहले वजन के दौरान उसका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया है। ऐसे में वह डिसक्वालिफाई हो गई हैं।

    कुछ ग्राम वजन ज्‍यादा पाया गया

    एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण महिला फ्री स्टाइल 50 किलो से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इससे भारत के ओलंप‍िक अभियान को तगड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट के अनुसार उनका वजन 50 किलो ग्राम से ज्‍यादा पाया गया है।

    भारतीय ओलंप‍िक संघ (IOA) ने कहा यह खेदजनक है कि भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने की खबर शेयर कर रहा है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक पाया गया। इस समय दल द्वारा कोई और कमेंट नहीं किया जाएगा। भारतीय टीम आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करती है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Vinesh Phogat ने झेला बैन, रेसलिंग छोड़ने की आ गई थी नौबत; फिर Olympics 2024 में की धाकड़ वापसी 

    • क्वार्टर फाइनल में विनेश ने यूक्रेन की ओसाना लिवाच को मात दी थी।
    • इससे पहले विनेश ने महिला 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती मैच में जापान की यूई सुसाकी को 3-2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में एंट्री ली थी।
    • विनेश फोगाट का फाइनल मुकाबला आज रात खेला जाना था।
    • फाइनल मैच में विनेश की टक्‍कर यूएसए की सारा एन हिल्डेब्रांट से होनी थी।
    • विनेश के पास साक्षी मलिक के बाद ग्रीष्मकालीन खेलों में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला पहलवान बनने का मौका था।

    ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं